कांग्रेस ने कठिन परिस्थितियां पैदा कर करवाए चुनाव : गर्ग

नगर कौंसिल चुनावों में फाजिल्का के चुनाव प्रभारी मोहन लाल गर्ग फाजिल्का पहुंचे व नए चुने गए भाजपा पार्षदों व चुनावों में पराजित हुए भाजपा के उम्मीदवारों से बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:12 PM (IST)
कांग्रेस ने कठिन परिस्थितियां पैदा कर करवाए चुनाव : गर्ग
कांग्रेस ने कठिन परिस्थितियां पैदा कर करवाए चुनाव : गर्ग

संवाद सूत्र, फाजिल्का : नगर कौंसिल चुनावों में फाजिल्का के चुनाव प्रभारी मोहन लाल गर्ग फाजिल्का पहुंचे व नए चुने गए भाजपा पार्षदों व चुनावों में पराजित हुए भाजपा के उम्मीदवारों से बैठक की। चुनाव प्रभारी मोहन लाल गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझ कर कठिन परिस्थितियां पैदा की और इन परिस्थितियों में चुनाव करवाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व कामरोड़ों ने किसानों की आड़ में चुनावों तक भाजपा उम्मीदवारों व भाजपा नेताओं की खिलाफत की। मगर चुनावों के बाद खिलाफत नहीं हुई। इससे जाहिर होता है कि ऐसा कांग्रेस व कामरेडों ने किसानों की आड़ में किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई उम्मीदवारों ने ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी विजय हासिल की। भाजपा के कई उम्मीदवार बहुत कम मतों से पराजित हुए हैं। भाजपा उम्मीदवारों ने नगर कौंसिल चुनावों में कांग्रेस का डटकर मुकाबला किया है जो बहादुरी का काम है। उन्होंने कहा कि जीत हार होती रहती है। इससे घबराना नहीं चाहिए, बल्कि आगे भी जनता के कार्यों को पहल देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी नहीं है, बल्कि किसानों को कांग्रेस व कामरेडों की ओर से भड़काया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश धूडिय़ा ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है क्योंकि लोग अब कांग्रेस की नीतियों से वाकिफ हो चुके हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सह संयोजक सुबोध वर्मा, जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, पार्षद व जिला उपाध्यक्ष अशोक जैरथ, पार्षद पूरन चंद जसूजा, डा. राकेश गुप्ता, रमेश कटारिया, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सेठी, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डा. रमेश वर्मा, एडवोकेट नरेंद्र मैनी बंटू, बलबीर सिंह, पवन कुमार, संदीप खटीक, शशी सोलंकी, तारा चंद सोलंकी, नरेन्द्र प्रणामी, श्रीमती कमलेश चुघ, डा. विनोद जांगिड़, बलजीत सहोता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी