निगम के सफाई कर्मचारियों व समाज के लोगों ने संघर्ष कमेटी का किया गठन

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व समाज के सदस्यों की बैठक भगवान वाल्मीकि मंदिर में हुई जिसमें संघर्ष कमेटी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:44 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:44 PM (IST)
निगम के सफाई कर्मचारियों व समाज के लोगों ने संघर्ष कमेटी का किया गठन
निगम के सफाई कर्मचारियों व समाज के लोगों ने संघर्ष कमेटी का किया गठन

संस, अबोहर : नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व समाज के सदस्यों की बैठक भगवान वाल्मीकि मंदिर में हुई, जिसमें संघर्ष कमेटी का गठन किया गया। इसमें ओम प्रकाश, राज कुमार, धर्मवीर मलकट, विजय कुमार, गोपीराम सांदड़, चांद पिहवाल, रवि मलकट, प्रेम डूलगच, सुनील पिहवाल, जगदीश टांक, संजय देवांतक व प्रेम जहाज को शामिल किया गया।

इस मौके पर समाज के लोगों ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जान की परवाह किए बिना शहर की साफ सफाई में लगातार जुटे रहे वहीं नगर निगम सफाई सेवकों को छह छह माह का वेतन नहीं दे रही जोकि निंदनीय है। जब कर्मचारियों ने अपनी छह माह की तनख्वाह जारी करने की मांग के लिए संघर्ष किया तो निगम कमिश्नर ने बदले की नीति अपनाते हुए पांच कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया और इसके बाद रिटायरमेंट पर बैठे 22 कर्मचारियों को मेडिकल फिटनेस सर्टीफिकेट पेश करने को कहा जो कि एक गैर कानूनी व गैर संवैधानिक आदेश है। इसी के खिलाफ संघर्ष कमेटी का गठन किया गया है। इस मौके पर संत नगर, भगवानपुरा, बाबा कालोनी, सेतिया कालोनी, इदगाह बस्ती, सुभाष नगर, ठाकर आबादी, नई आबादी से वाल्मीकन समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान राजू, रजनी, रानी, कमला, शकुंतला, कलावती, किरन, पवन, सोनिया, विजय, करन, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी