डेंगू के बढ़ते प्रकोप के लिए निगम जिम्मेदार : सियाग

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनपत सियाग ने शहर में डेंगू के कारण हो रही मौतों के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:46 PM (IST)
डेंगू के बढ़ते प्रकोप के लिए निगम जिम्मेदार : सियाग
डेंगू के बढ़ते प्रकोप के लिए निगम जिम्मेदार : सियाग

संवाद सहयोगी, अबोहर : भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनपत सियाग ने शहर में डेंगू के कारण हो रही मौतों के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इतनी गंभीर समस्या होने के बाद भी नगर निगम की ओर से पूरे शहर में फागिग नहीं करवाई जा रही है। इससे लगता है कि नगर निगम अधिकारियों को शहरनिवासियों की चिता नहीं। सियाग ने कहा कि शहर में डेंगू बढ़ने का मुद्दा कई बार उठाया लेकिन इसके बावजूद नगर निगम ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि बड़ी फागिग मशीनें मंगवाकर पूरे शहर में एक ही दिन में फागिग करवाने की जरूरत है ताकि डेंगू के मच्छर को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी बाइक पर छोटी मशीनों से फागिग कर केवल औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। धनपत सियाग ने कहा कि डेंगू के कारण तो एक बच्चे सहित दो युवाओं की पिछले 10 दिनों में मौत हो चुकी है। अकाली-भाजपा सरकार के दौरान शहर में बड़ी मशीनें लाकर फागिग करवाई जाती थी लेकिन नगर निगम बनने के बाद इसका कोई इंतजाम नहीं किया गया जिस कारण शहर में स्थिति गंभीर होती जा रही है।

chat bot
आपका साथी