महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मां-बेटा काबू

सदर थाना पुलिस ने विवाहित महिला को बेहोशी की दवा देकर उसका अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपित अभी फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:55 PM (IST)
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मां-बेटा काबू
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मां-बेटा काबू

संस, अबोहर : सदर थाना पुलिस ने विवाहित महिला को बेहोशी की दवा देकर उसका अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपित अभी फरार है।

सदर थाना पुलिस ने विवाहित महिला के बयानों पर उसे अगवा कर उससे कई दिन तक दुष्कर्म करने के आरोप में 16 सितंबर को गुरप्यार सिंह, मुर्ति देवी पत्नी तेज सिंह व मंगा सिंहके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में विवाहित महिला ने बताया था कि 18 फरवरी को उसकी पड़ोसन ने उसको दो पूड़िया दवाई दी व कहने लगी यह ताकत की दवाई है। पीड़िता ने बताया कि शाम को उसने व उसके पति ने वह दवाई की पुडियां खा ली, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब आगामी दिन उसे होश आया तो वह अपने घर में नहीं थी। उसकी पड़ोसन मुर्ति देवी उसके पास खड़ी थी, जब उसने पूछा कि वह कहां है तो उसे बताया गया कि वह कैथल में है। वहां पर उसका बेटे गुरप्यार सिंह उसके साथ जबरदस्ती कई दिन तक शारीरिक संबंध बनाता रहा व गुरप्यार सिंह का भाई मंगा सिंह जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। उक्त विवाहित महिला के बयानों पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित महिला व उसके बेटे गुरप्यार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मंगा सिंह अभी फरार है।

कार में बिठा महिला से किया दुष्कर्म संवाद सूत्र, जलालाबाद : थाना वैरोके पुलिस ने महिला को कार में बैठाकर एक गांव में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआइ नवदीप कौर ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि 17 सितंबर को वह किसी कार्य के लिए जा रही थी। इतने में अशोक सिंह नाम का व्यक्ति व उसके दो अज्ञात साथी आए और उसे अपनी कार में जबरदस्ती बैठा लिया। इसके बाद वह उसे गांव काठगढ़ में ले गए और आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने इस बारे में किसी को भी न बताने की धमकियां दी। लेकिन उसने घर आकर परिवार को सारी बात बताई और सरकारी अस्पताल में अपना मेडिकल करवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी