विधायक ने किया एनएचएम कर्मियों के धरने का समर्थन

सरकारी अस्पताल के एनएचएम कर्मियों की ओर से लगाए जा रहे धरने में शुक्रवार कोभाजपा विधायक अरुण नारंग ने पहुंच कर जहां कर्मचारियों के उनका समर्थन किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 04:06 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 04:06 PM (IST)
विधायक ने किया एनएचएम कर्मियों के धरने का समर्थन
विधायक ने किया एनएचएम कर्मियों के धरने का समर्थन

संवाद सहयोगी, अबोहर : सरकारी अस्पताल के एनएचएम कर्मियों की ओर से लगाए जा रहे धरने में शुक्रवार कोभाजपा विधायक अरुण नारंग ने पहुंच कर जहां कर्मचारियों के उनका समर्थन किया, वहीं पंजाब सरकार से उनकी मांगे पूरी करने की मांग की। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों व आशा वर्करों ने अपनी मांगों संबंधी एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा।

धरने के दौरान विधायक नारंग ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों को निकट आता घोषनाएं तो बड़ी बड़ी कर दी हैं, लेकिन उनको पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होने कहा कि सरकार की गई घोषणाओं के लिए उनके नोटिफिकेशन तुरंत जारी करे, तभी यह धरने समाप्त होंगे। विधायक नारंग ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों तथा आशा वर्कर्ज ने कोरोना के आपात समय में पक्के कर्मचारियों की ही भांति अपनी जान की परवाह किए अपनी सेवाएं दी, लेकिन पंजाब सरकार कर्मचारियों की सेवाओं को अनेदखा कर अन्याय कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ठेका प्रणाली को अनुचित बताते हुए कहा कि यह प्रणाली विभागों में होनी ही नहीं चाहिए बल्कि इसके स्थान पर कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में रखकर बाद में पक्का किया जाना चाहिए। उन्होनें कहा कि वे आशा वर्कज और एनएचएम कर्मचारियों की मांगों संबंधी केंद्र सरकार को भी अवगत करवाएंगे, क्योंकि कोई भी स्कीम या योजना केंद्र सरकार ने ही चलानी होती है राज्य सरकारें तो केवल उसमें अपना सहयोग डालती हैं। विधायक नारंग ने कहा कि अगर पंजाब सरकार जनता से किए वादे पूरे ही नहीं कर सकती तो उन्हें वादे करने ही नहीं चाहिए। इस मौके पर उनके साथ जिला उपप्रधान अशोक छाबड़ा, गौरव टक्कर, राम किशन गुप्ता, ममता जसूजा व पिकी रानी तथा एनआरएचएम कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी