पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर विधायक अरूण नारंग के मार्गदर्शन तथा मंडल भाजपा प्रभारी कृष्ण नागपाल के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जौहड़ी मंदिर के पीछे स्थित पार्क में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 03:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 03:42 PM (IST)
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, अबोहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर विधायक अरूण नारंग के मार्गदर्शन तथा मंडल भाजपा प्रभारी कृष्ण नागपाल के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जौहड़ी मंदिर के पीछे स्थित पार्क में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक अरुण नारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण व अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि यदि हमारे देशवासी पूरी तरह से स्वस्थ व सुरक्षित रहेंगे, तो ही हमारा देश तरक्की कर सकेगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से एकजुट हो पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करने की अपील की है। कृष्ण नागपाल ने कहा कि केंद्र सरकार के लगभग छह वर्षों के कार्यकाल में हुए सकारात्मक प्रयासों का प्रभाव सभी देशवासियों को दिखई दे रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा प्रधान सीताराम शर्मा, मंडल भाजपा प्रधान अशोक छाबड़ा, राकेश कुमार, टीटू छाबड़ा, सिकंदर कपूर, दवेंद्र सिंह, काका, पूर्ण कंबोज, हरीशंकर, अजय मलकट, सुषमा देवी, तुलसी देवी, माला देवी, रजनी, बब्बू व कांता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी