कॉपी..शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

निवासी एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 02:45 PM (IST)
कॉपी..शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म
कॉपी..शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

जागरण संवाददाता, अबोहर : 21 वर्षीय एक युवती ने पंजपीर नगर निवासी एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजपीर नगर वासी संदीप सिंह करीब साढ़े चार वर्ष से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके चलते वह गर्भवती हो गई और उसने एक लड़के को जन्म दिया। आरोप के अनुसार अब आरोपित युवक उसे व उसके बच्चे को अपनाने से इंकार कर रहा है। जांच के बाद नगर थाना एक की पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी