राशन कार्ड में की हेराफेरी, डिपो संचालक पर केस

शहर की रहने वाली एक महिला ने डिपो होल्डर पर उसके परिवार के चार सदस्य होने के बावजूद उसके राशन कार्ड में चार अन्य लोगों को शामिल कर उनके नाम से राशन लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:48 PM (IST)
राशन कार्ड में की हेराफेरी, डिपो संचालक पर केस
राशन कार्ड में की हेराफेरी, डिपो संचालक पर केस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर की रहने वाली एक महिला ने डिपो होल्डर पर उसके परिवार के चार सदस्य होने के बावजूद उसके राशन कार्ड में चार अन्य लोगों को शामिल कर उनके नाम से राशन लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में राधा स्वामी कालोनी निवासी आशा रानी ने बताय कि उसका पति बाबू लाल व उसके दो बच्चे हैं, जबकि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। उसने बताया कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन के तहत हर बार डिपो संचालक संदीप कुमार उनके चार नामों संबंधी ही राशन देता रहा है, लेकिन कुछ समय पहले उसने उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर लेने के लिए अप्लाई किया, तो उसे पता चला कि उसके राशन कार्ड में चार नहीं बल्कि आठ नाम दर्ज हैं, जब इस संबंध में डिपो संचालक से पूछा तो उसने कह दिया कि वह उक्त सभी नाम कटवा देगा, जिसके बाद पता चला कि उक्त डिपो होल्डर के रिश्तेदारों के नाम उनके कार्ड में डालकर उन्हें सरकार से लाभ दिलवाया गया, जबकि उन्हें इस बारे में बताया तक नहीं गया। इसके बाद उसने शिकायत एसएसपी फाजिल्का को दी। महिला ने जून 2020 को शिकयत की थी, जिसके बाद डिपो की सप्लाई बंद कर दी थी। एएसआइ भगवान चंद ने कहा कि उक्त मामले में आरोपित संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर से गेहूं चोरी करने वाले तीन लोगों पर केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मल्लांवाला पुलिस ने घर से एक क्विंटल गेहूं चोरी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता अनूप सिंह वासी वार्ड नंबर तीन ने बताया कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने उसके घर से एक क्विंटल गेंहू चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपित जस्सा सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ दाड़ी व सन्नी को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गेंहू बरामद कर ली है।

chat bot
आपका साथी