24 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेगा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विस यूनियन की प्रांतीय कमेटी की ओर से आठ अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल कंप्यूटर बंद आनलाइन बंद करने का ऐलान किया गया था जिसको अब 24 अक्टूबर तक बड़ा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:48 PM (IST)
24 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेगा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ
24 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेगा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विस यूनियन की प्रांतीय कमेटी की ओर से आठ अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल, कंप्यूटर बंद, आनलाइन बंद करने का ऐलान किया गया था, जिसको अब 24 अक्टूबर तक बड़ा दिया गया है। इसको लेकर जिला प्रधान अमरजीत सिंह और महासचिव सुखदेव चंद कंबोज के नेतृत्व में फाजिल्का जिले में भी हड़ताल को पूर्ण तौर पर लागू किया है।

इस मौके पीएसएमएसयू फाजिल्का के जिला प्रधान अमरजीत सिंह, महासचिव सुखदेव चंद कंबोज, प्रधान डीसी दफ्तर यूनियन जगजीत सिंह के नेतृत्व में यूनियन सदस्यों ने मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर बबीता कलेर को 24 अक्टूबर तक काम बंद रखने सबंधी जानकारी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने वेतन कमीशन के नाम पर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। नेताओं ने कहा कि जब तक वेतन कमीशन को संशोधित कर एकसार सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं किया जाता और क्लेरिकल कर्मचारियों की लंबे समय से लटकतीं मांगों को लागू नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके सीनियर उप प्रधान राजन कंबोज, सीनियर उप प्रधान महिला विग वीना रानी, उप प्रधान गौरव बत्रा, उप महासचिव सुखचैन सिंह, उप प्रधान बलविन्दर कौर, उप महासचिव नवनीत कौर, उप महासचिव रविंद्र कुमार, उप महासचिव अजय कंबोज, उप कैशियर समीर कंबोज, उप कैशियर जतिंदर, उप प्रैस सचिव सुमित कुमार, सचिव संदीप सिंह, अजय कंबोज, जसविंदर सिंह, अंकित कुमार, सुखविंदर सिह, मनतिंदर सिंह, सुनील कुमार, अमित शर्मा, सुरिंदर कुमार, गुरमीत कुमार, राबिया, प्रदीप शर्मा, राम रत्न, राकेश, सुनील ग्रोवर, साहिल, अशोक, अभिषेक गुप्ता, परमजीत, सोनिका व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी