मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की हड़ताल जारी

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज यूनियन प्रांतीय बाडी द्वारा 24 अक्टूबर तक जारी हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:16 PM (IST)
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की हड़ताल जारी
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की हड़ताल जारी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज यूनियन प्रांतीय बाडी द्वारा 24 अक्टूबर तक जारी हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला संरक्षक हरभजन सिंह खुंगर, जिला प्रधान हरीश चंद्र कंबोज, पीएसएमएसयू के जिला प्रधान अमरजीत सिंह, महासचिव सुखदेव चंद कंबोज, प्रधान डीसी दफ्तर यूनियन जगजीत सिंह व अन्य कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य की सरकार ने वेतन कमीशन के नाम पर कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि जब तक वेतन कमिशन को संशोधन कर एकसार सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं किया जाता और क्लेरिकल कर्मचारियों की लंबे समय से लटकतीं मांगें मानकर लागू नहीं की जातीं तब तक यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके सीनियर उप प्रधान राजन कंबोज, सीनियर उप प्रधान महिला विग वीना रानी, उप प्रधान गौरव बत्रा, उप महासचिव सुखचैन सिंह, उप प्रधान बलविंदर कौर, उप महासचिव नवनीत कौर, उप महासचिव रविंद्र कुमार, उप महासचिव अजय कंबोज, उप कैशियर समीर कंबोज, उप कैशियर जतिदर, उप प्रेंस सचिव सुमित कुमार, सचिव संदीप सिंह, अजय कंबोज, जसविंदर सिंह, अंकित कुमार, सुखविदर सिंह, मनतिदर सिंह, सुनील कुमार, अमित शर्मा, सुरिदर कुमार, गुरमीत कुमार पंचायती राज, राबिया, प्रदीप शर्मा, राम रत्न, राकेश, सुनील ग्रोवर, साहिल, अशोक, अभिषेक गुप्ता, परमजीत सहित जिले के अलग अलग विभागों के दफ्तरी कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे। वकीलों ने की फाजिल्का में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग संवाद सूत्र, फाजिल्का :

जिला बार एसोसिएशन फाजिल्का की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक ज्ञापन भेजकर फाजिल्का शहर में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के प्रधान एडवोके गुलशन मेहरोक ने कहा कि जिला फाजिल्का बार्डर एरिया होने के कारण यहां के निवासी अच्छी व उच्च स्तरीय शिक्षा न मिलने कारण पिछड़ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि फाजिल्का के निवासी आर्थिक तौर पर कमजोर होने के कारण अच्छी विद्या लेने के लिए अच्छी किताबें पढ़ने से वंचित रह रहे हैं। इस क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों के विद्यार्थियों को अच्छा ज्ञान प्राप्त करने के लिए किताबों की तलाश में चंगीगढ़, पटियाला, दिल्ली यूनिवर्सिटी में दूर दूर जाना पड़ता है, जबकि कई विद्यार्थी, अध्यापक या अन्य जरूरतमंद व्याक्ति दूर न जा सकने के कारण ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के विकास के लिए आज के युग में अच्छी विद्या हासिल करना बहुत जरूरी है, लेकिन नौकरियां प्राप्त करने के लिए आज मुकाबलों का युग बन गया है। इन सभी हालात को मुख्य रखते हुए फाजिल्का शहर में डिजीटल पुस्तकालय बड़े स्तर पर स्थापित किया जाए, जिससे लड़के, लड़कियां और आम नागरिक डिजीटल पुस्तकालय से अच्छा ज्ञान प्राप्त करके अपना जीवन सुधार कर समाज को तरक्की की राह पर ले जा सके।

chat bot
आपका साथी