साइकिल रैली से दिया स्वस्थ रहने का संदेश

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित व तंदुरुस्त पंजाब का संदेश देने के लिए युवा वकीलों की ओर से रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:36 PM (IST)
साइकिल रैली से दिया स्वस्थ रहने का संदेश
साइकिल रैली से दिया स्वस्थ रहने का संदेश

संस, अबोहर: शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित व तंदुरुस्त पंजाब का संदेश देने के लिए युवा वकीलों की ओर से रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को डीएसपी देहाती अवतार सिह ने शहीद भगत सिंह चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि शरीर का फिट होना भी जरूरी है। अगर शरीर तंदुरुस्त है तो हम अपने कर्तत्व व जिम्मेवारियों को सही ढंग से निभा सकते हैं। इस अवसर पर एडवोकेट इंद्रजीत बजाज, अमित असीजा बावा व तेजिदर सिंह खालसा ने कहा कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित इस रैली का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए जहां वातावरण का शुद्ध होना जरूरी है वहीं आसपास की सफाई रखना हमारी जिम्मेदारी भी है तभी हम अपने आप को बीमारियों से बचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि रोजाना कुछ समय सैर करना, सही खान पान से ही शरीर को तंदरुस्त रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति अभी भी सावधानी रखने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को खेलों में भाग लेने व नशे जैसी बुराई से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर काफी संख्या में वकीलों ने रैली में भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न बाजारो से होती हुई नेहरू पार्क में समाप्त हुई।

दीनदयाल उपाध्याय को भेंट किए श्रद्धा के फूल संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा मंडल फाजिल्का द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जिला मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश धूडि़या, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश मीडिया सेल के सह संयोजक सुबोध वर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक जैरथ, जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तजिदर सिंह नामधारी, मंडल महामंत्री डा. विनोद जांगिड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके जिला अध्यक्ष राकेश धूडिय़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को प्रेरणा पुरुष बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को हुआ। वह बेशक दिखने में साधारण व्यक्तित्व वाले थे, लेकिन एक महान चितक और कुशल संगठनकर्ता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को साहित्य का भी ज्ञान था। इस मौके पर मनजीत गांधी, नीटा गगनेजा, संदीप कबाडिया, याद राम तंवर, सुमन कटारिया, प्रेस सचिव रवि अरोड़ा, भारत सोनी, जिला सचिव लड्डू गगनेजा, तारा चंद सोलंकी, जिला प्रवक्ता संजीव धूडिय़ा, रीगल गोयल, रघुनाथ राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश फुटेला, उपाध्यक्ष लखविदर कुक्कड़, बिट्टू सेतिया, प्रिस शर्मा, देस राज उपनेजा, अभी सेठी, मुकेश जाजोरिया, हनी सिंह, प्रमोद शर्मा, अश्वनी गिलहोत्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी