सेहत विभाग को दो जगहों पर मिला डेंगू का लारवा

सिविल सर्जन फाजिल्का डा. दविन्दर कुमार ढांडा के दिशानिर्देश जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:40 PM (IST)
सेहत विभाग को दो जगहों पर मिला डेंगू का लारवा
सेहत विभाग को दो जगहों पर मिला डेंगू का लारवा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : सिविल सर्जन फाजिल्का डा. दविन्दर कुमार ढांडा के दिशानिर्देश अनुसार विभाग द्वारा मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए जिला महामारी अफसर डा. अमित गुगलानी के नेतृत्व में अर्बन क्षेत्र फाजिल्का में एंटी लारवा गतिविधियां की गई हैं।

इस मौके पर सिविल सर्जन ने शहरी निवासी से अपील की कि अपने घरों, दुकानों व सरकारी दफ्तरों में मौजूद कूलर, गमले, टंकियों में से हर शुक्रवार को पानी निकालकर सुखा दिया जाए और बरसात का पानी घरों की छतों और आसपास जमा न होने दें। मच्छर की रोकथाम के लिए विभाग का सहयोग किया जाए।

इस मौके जिला सेहत सुपरवाइजर सुरिन्दर मक्कड़ ने बताया कि सेहत विभाग द्वारा इस कार्रवाई के तहत सेहत कर्मचारी गुरजीत सिंह, गुरजंट सिंह व नगर कौंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेश खेड़ा के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर जैसे कि सरकारी आईटीआई, वाटर सप्लाई दफ्तर, मलोट रोड से बस स्टैंड तक सारी मार्केट में कूलर, गमले, टंकियों पर खड़े पानी के स्त्रोतों को चैक किया गया व दो जगहों से लारवा मिला और मौके पर लारवा को नष्ट करवाया गया। इस दौरान बाजार में आम लोगों को इश्तेहार बांटकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कोई भी बुखार हो तो उसकी जांच जल्द से जल्द नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाकर इसकी जांच करवाई जाए।

कैंप लगाकर की शुगर के मरीजों की जांच

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : समाज सेवी संस्था स्ट्रीम लाइन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की तरफ से आजाद नगर के गुरु घर साहिब गलकीधर साहिब में संस्था के चेयरमैन दीवान चंद सुखीजा, प्रधान हरभगवान कंबोज की अध्यक्षता में फ्री शुगर कैंप लगाया गया। जिसमें संस्था की तरफ से 40 के करीब लोगों का शुगर की जांच करवाई। कैंप को सफल बनाने में अशोक चुघ उप प्रधान, राम किशोर वधवा को-आर्डीनेटर, शरणजीत सिंह बेदी, पुष्पलता गिल्होत्रा आदि ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी