शहीद भगत सिंह की विचारधारा वाला समाज बनाना समय की जरूरत: सोढ़ी
जल सप्लाई व सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा देश को अंग्रेजों की हकूमत से आजाद करवाने वाले महान शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : जल सप्लाई व सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा देश को अंग्रेजों की हकूमत से आजाद करवाने वाले महान शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर में स्थित भगत सिंह के कद-ए-बुत के पास जल सप्लाई वर्कर बसंती रंग में सजकर पहुंचे और विभिन्न नारे लगाकर भगत सिंह की विचारधारा वाला समाज बनाने व उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रण लिया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह के कद-ए-बुत को हार डाले गए और लड्डू बांटे गए।
इस मौके प्रांतीय प्रेस सचिव सतनाम सिंह, जिला महासचिव सुखचैन सिंह सोढी, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह की विचारधारा वाला समाज बनाने की जरूरत है क्योंकि वर्तमान मोदी सरकार द्वारा कृषि को तबाह करने के लिए लाए जा रहे काले कानूनों को रद्द करवाने और लूट से बचाने के लिए किसानों के संघर्ष में साथ दिया जाए। उन्होंने कहा कि मानव की लूट मानव हाथों न हो। इसलिए हमें सभी को उनके अधूरे पड़े सपनों को स्वीकृति करना पड़ेगा। ताकि सरकारों की किसानों, मुलाजिमों और मजदूरों के विरोध में लाईं जा रही विरोधी नीतियों को रोका जा सके। वहीं अपने अधिकार प्राप्त किये जाएं। इस मौके रमन हांडा, सूरज हांडा, हरनेक सिंह, सुरिन्दर सिंह, परमजीत सिंह, पीडब्लूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन के महासचिव फुम्मण सिंह, गुरदेव सिंह, गुरचरन लहोरियांस, बलदेव, सुखदेव सिंह ने भी संबोधित किया।
यादगार सभा ने भी मनाया जन्मदिवस
जलालाबाद: शहीद ए आजम भगत सिंह यादगार सभा जलालाबाद द्वारा देश के महान शहीद भगत सिंह जी का जन्म दिवस बहुत ही श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। शहीद के आदम कद ए बुत पर फूलों के हार डाले गए और इसके बाद लड्डू भी बांटे गए। इस मौके सभा के प्रधान सूबा सिंह नंबरदार और महासचिव पवन अरोड़ा ने महान शहीद के जीवन बारे विस्तार से जानकारी दी। इंकलाब जिदाबाद और शहीद भगत सिंह अमर रहे आदि के नारे भी लगाए गए। इस मौके प्रेम प्रकाश पटवारी, जीत सिंह, सुरजीत सिंह संधू, मेहरबान सिंह नारंग, दर्शन सिंह भुल्लर, फुम्मन सिंह, डा. आकाश अरोड़ा, गुरदेव सिंह मोहला, कृष्ण बलदेव, सतनाम सिंह व अन्य उपस्थित थे।