गांव भंगरखेड़ा में कईयों ने कांग्रेस का पकड़ा हाथ

कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर व अकाली भाजपा सरकार से लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:45 PM (IST)
गांव भंगरखेड़ा में कईयों ने कांग्रेस का पकड़ा हाथ
गांव भंगरखेड़ा में कईयों ने कांग्रेस का पकड़ा हाथ

संस, अबोहर : कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर व अकाली भाजपा सरकार की नीतियों से निराश गांव भंगरखेड़ा निवासी हरबंस लाल कंबोज, देशराज, श्रीचंद, बलविदर, परवीन कुमार, हरीश कुमार अपने परिवार व साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने उन्हें सिरोपा भेंट कर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। भाजपा सरकार द्वारा जनता से बड़े बड़े वायदे तो किये थे लेकिन इन्हें पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग के लोग परेशान है और निरंतर देश भर में बढ़ रही मंहगाई के कारण आम जन को जीवन यापन करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। संदीप जाखड़ ने कहा कि पंजाब में अपने कार्यकाल के दौरान अकाली-भाजपा सरकार द्वारा अबोहर इलाके के साथ सदा ही सौतेला व्यवहार किया गया था और अबोहर वासियों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया था। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में अकाली-भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया है, लेकिन कांग्रेस सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा और गांवों व शहर में निरन्तर ग्रांटें दिलवाकर विकास करवाया जा रहा है।

इस मौके पर राघव शारदा सरपंच, मंगत राम कंबोज, हरबंस लाल, पत राम, द्वारका मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी