मानव सेवा समिति ने दो दिव्यांगों को भेंट की ट्राईसाइकिल

मानव सेवा समिति ने दो जरूरतमंद लोगों को मानवता की दीवार के माध्यम से ट्राईसाइकिल भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:41 PM (IST)
मानव सेवा समिति ने दो दिव्यांगों को भेंट की ट्राईसाइकिल
मानव सेवा समिति ने दो दिव्यांगों को भेंट की ट्राईसाइकिल

संस, अबोहर : मानव सेवा समिति ने दो जरूरतमंद लोगों को मानवता की दीवार के माध्यम से ट्राईसाइकिल भेंट की। जितेंद्र सोनी ने बताया कि जरूरतमंद दिव्यांग लोग समय-समय पर संस्था के कार्यालय में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर या वाकर इत्यादि लेने के लिए डिमांड दे जाते हैं। इसके इसके अंतर्गत गांव डंगरखेड़ा निवासी एक जरूरतमंद परिवार के व्यक्ति द्वारा व गांव दौलतपुरा के एक जरूरतमंद परिवार की एक लड़की द्वारा ट्राईसाइकिलें लेने के लिए संस्था से संपर्क किया। इन दोनों जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल देने के लिए संस्था के सेवादार दविदर सिंह बराड़ तथा एडवोकेट सुखपाल सिंह सिद्धू के माध्यम से सविदर कौर ढिलों निवासी अमेरिका द्वारा सहयोग किया गया। संस्था द्वारा दो ट्राईसाइकिलें खरीद कर मानवता की दीवार पर दोनों दिव्यांगों को भेंट की गई। इस मौके पर संस्था के सेवादार बलविदर, राम कुमार, दविदर सिंह बराड़, सुभाष मानव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी