कानूनी सेवाओं से करवाया अवगत

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव तूतवाला उस्मानखेड़ा भंगरखेड़ा में कानूनी जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:15 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:15 PM (IST)
कानूनी सेवाओं से करवाया अवगत
कानूनी सेवाओं से करवाया अवगत

संवाद सहयोगी, अबोहर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव तूतवाला, उस्मानखेड़ा, भंगरखेड़ा में कानूनी जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार के मुख्यातिथि सबडिवीजनल कानूनी सेवाएं अथारिटी के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का, अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, पैरा लीगल वालंटियर नरेश कंबोज थे, अध्यक्षता ग्राम पंचायत तूतवाला की सरपंच गुरदीप कौर ने की।

इस मौके पर एडवोकेट देसराज कंबोज ने नेशनल लोक अदालत व स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं) की जानकारी दी। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को किया जा रहा है, जिसमें राजीनामा योग्य फौजदारी केस, किरत मामले, पारिवारिक मामले, एनआइसी 138 चेक के केस, बिजली पानी, भूमि, रकम वासूली के मामले, रेंट, वेतन, भत्ते व रिटायरमेंट संबंधी मामलों का निपटारा भी नेशनल लोक अदालतों में करवाया जाएगा। कंबोज ने कहा कि नेशनल लोक अदालतों के अलावा हर माह के आखिरी शनिवार भी लोक अदालत का आयोजन कर आपसी समझौते द्वारा झगड़ों का निपटारा करवाया जाता है। पीएलवी नरेश कंबोज ने कहा कि अबोहर ज्यूडिशियल कांपलेक्स में फ्रंट ऑफिस व जिला फाजिल्का ज्यूडीशियल कापलेक्स में समझौता भवन में भी संपर्क कर मुफ्त कानूनी सेवाएं हासिल की जा सकती है। जिला कार्यालय में 01638-261500, हेल्पलाइन नंबर 1968 व पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी मोहाली के कार्यालय नंबर 0172-2216690, 2216750 पर भी संपर्क कर कानूनी सेवाएं हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर एडवोकेट परविदर सिंह, एएसआई लेखराज, एचसी सतनाम सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश, गांव तूतवाला के सरपंच पति बलकार सिंह, समाजसेवी जशनप्रीत सिंह भुल्लर, भरपूर सिंह रावल, सुखदर्शन सिंह रावल, डा. गुलजार सिंह, गांव भंगरखेड़ा के पंच वेद प्रकाश, उस्मानखेड़ा की सरपंच श्रीमति राजपाल व पंचायत सदस्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी