धोखे से पत्नी के बैंक खाते पर लिया लोन, केस

शहर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उसके निजी खाते से पर्सनल लोन लेने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:26 PM (IST)
धोखे से पत्नी के बैंक खाते पर लिया लोन, केस
धोखे से पत्नी के बैंक खाते पर लिया लोन, केस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उसके निजी खाते से पर्सनल लोन लेने के आरोप लगाए हैं। नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला शालू ने बताया कि उसकी शादी फाजिल्का निवासी राजन के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पहले उसके पति ने किसी बात को लेकर उससे मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने माता-पिता के घर रह रही थी। लेकिन इस दौरान उसके पति ने उसके निजी खाते में से बैंक को अपना नंबर देकर धोखे से पांच लाख रुपये लोन ले लिया, जिसके बाद बैंक से किश्त ना भरने पर उसे इसके बारे में पता चला तो पुलिस को शिकायत दी। मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बचन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

महिला से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, दो पर केस संस, अबोहर : बहाववाला पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके घर में घुसकर छेडछाड़ करने व कपड़े फाड़ने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने पताया कि आठ अप्रैल को उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया था और रात को शेरू व काला उसके घर के अंदर दाखिल हो गए व उसके साथ छेड़छड़ की व उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने शेरू व काला निवासी चक्क राधे वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी