लायंस क्लब विशाल ने वितरित की राशन की 31 किट्टें

श्री बाला जी धाम में गरीब व जरूरतमंद परिवारों को राशन की किंट्टें वितरित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:49 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:49 PM (IST)
लायंस क्लब विशाल ने वितरित की राशन की 31 किट्टें
लायंस क्लब विशाल ने वितरित की राशन की 31 किट्टें

संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का विशाल द्वारा अध्यक्ष नरेश जुनेजा की अगुआई में दुख निवारण श्री बाला जी धाम में गरीब व जरूरतमंद परिवारों को राशन की किंट्टें वितरित की गई। क्लब के प्रधान नरेश जुनेजा ने बताया कि 31 राशन किट्टें वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि क्लब हर माह जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह के प्रोजैक्ट लगाकर सहायता करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले क्लब द्वारा पिछले माह भी 51 राशन किट्टें व करीब 500 लोगों को लंगर वितरित किया गया था। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद परिवार क्लब के पदाधिकारियों से संपर्क करके यह सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। इस मौके जोन चेयरमैन विनोद सचदेवा, सचिव संजीव ग्रोवर, कोषाध्यक्ष अलोक कटारिया, एडवोकेट रितेश गगनेजा, प्रिसिपल पाल चंद वर्मा, एडवोकेट शेखर छाबड़ा, ओपी सचदेवा, अजय नारंग, संजीव अनेजा, सतीश सचदेवा, गौरव भुक्कल, संजीव अनेजा, मनू सेतिया, विशाल बठला, सुनीता सचदेवा, इंजी. असीम भूसरी व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी