लीला देवी बनी भाजपा महिला मोर्चा देहात मंडल की अध्यक्ष

भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशानिर्देश अनुसार देहात मंडल फाजिल्का के अध्यक्ष सुरजीत भौबिया ने भाजपा देहात मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:04 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:04 PM (IST)
लीला देवी बनी भाजपा महिला मोर्चा देहात मंडल की अध्यक्ष
लीला देवी बनी भाजपा महिला मोर्चा देहात मंडल की अध्यक्ष

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशानिर्देश अनुसार देहात मंडल फाजिल्का के अध्यक्ष सुरजीत भौबिया ने भाजपा देहात मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं।

उन्होंने बताया कि लीला देवी को देहात मंडल फाजिल्का की महिला मोर्चा अध्यक्ष, भगवान सिवाना को युवा मोर्चा अध्यक्ष, मास्टर राम स्वरूप को एससी मोर्चा अध्यक्ष, राजेश कुमार बानडी वाला को बीसी मोर्चा का अध्यक्ष तथा बनवारीलाल को किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति का जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव मनोज झींझा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल हीरा वाली, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार सोनी, मुख्तियार राम, मंडल महामंत्री सुनील सहारण आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फसलों के एमएसपी बढ़ाने के फैसले का किया स्वागत संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा जिला फाजिल्का के प्रभारी दयाल सिंह सोढ़ी ने जिला अध्यक्ष राकेश धूडिय़ा के नेतृत्व में फाजिल्का विधानसभा के मंडल अध्यक्षों से अनाज मंडी में बैठक की। बैठक में जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, मंडल अध्यक्ष फाजिल्का नरेंद्र अग्रवाल, देहात मंडल अध्यक्ष सुरजीत भोबिया, लाधुका मंडल अध्यक्ष परमजीत शेरा, संदीप चलाना महामंत्री मंडल भाजपा फाजिल्का व जिला सोशल मीडिया इंचार्ज रीगल गोयल उपस्थित रहे।

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष दयाल सिंह सोढ़ी ने केंद्र की सरकार द्वारा खरीफ की फसलों के एमएसपी की बढ़ोतरी का स्वागत करते कहा कि केंद्र की सरकार ने हमेशा किसानों की भलाई के लिए ही काम किया है। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसलों के 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का यह फैसला एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन की रचना को सही रूप देकर कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों को बूथ स्तर पर ले जाकर पार्टी को मजबूत कर 2022 में पंजाब में भाजपा का परचम फहराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी