कौटिल्य स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

कौटिल्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा प्रिसिपल कविता सपड़ा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने आनलाइन विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 05:03 PM (IST)
कौटिल्य स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
कौटिल्य स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कौटिल्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा प्रिसिपल कविता सपड़ा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने आनलाइन विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बच्चों ने आनलाइन एक्टिीविटी में हिस्सा लेते हुए पर्यावरण से जुड़े चित्र बनाकर एक दूसरे को जागरूक किया। इस दौरान प्रिसिपल कविता सपड़ा ने विद्यार्थियों को विश्व वातवरण दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिये सभी को आगे आना होगा। हमें पौधारोपण करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जो पौधे रोपित किए जाौं उनकी पूरी देखभाल हो सके और वो पौधों से वृक्ष का रूप ले सकें। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अपने जन्मदिन पर पौधे रोपित करने तथा अन्य प्रयासों का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी