जुलाई में पेड़ लगाना सबसे उत्तम : जितेंद्र वर्मा

लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास ने अपना द्वितीय वृक्षारोपण प्रोजेक्ट लॉयन अश्विदर सिंह काठपाल के जन्मदिवस को समर्पित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:10 AM (IST)
जुलाई में पेड़ लगाना सबसे उत्तम : जितेंद्र वर्मा
जुलाई में पेड़ लगाना सबसे उत्तम : जितेंद्र वर्मा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास ने अपना द्वितीय वृक्षारोपण प्रोजेक्ट लॉयन अश्विदर सिंह काठपाल के जन्मदिवस को समर्पित किया। क्लब के प्रधान लॉयन जितेंद्र वर्मा व प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन गुरदीप करीर ने बताया कि यह क्लब का दूसरा वृक्षारोपण कार्यक्रम है। टीचर कॉलोनी फाजिल्का में लगभग पचास के करीब पौधे लगाए गए। इसमें जामुन, नीम, बकायन व तुलसी के पौधे हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी का पौधा जहां मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। वहीं इसके पत्तों से कई तरह के रोग दूर होते हैं।

इस पुनीत कार्य में टीचर कॉलोनी के वासियों ने क्लब सदस्यों का सहयोग किया और क्लब सदस्यों को यह विश्वास दिलवाया कि वह पेड़ पौधों की अच्छी प्रकार से देखभाल करेंगे। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में गुरिदर सिंह चोपड़ा जॉन चेयर पर्सन, लॉयन दीपक मुंजाल सर्विस चेयर पर्सन, लॉयन शैलेंद्र बढेरा, लॉयन संजय विज, अश्विनी परूथी ने विशेष सहयोग किया। इस मौके क्लब के प्रधान जितेंद्र वर्मा ने कहा कि क्लब द्वारा जुलाई माह में ही पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। जुलाई माह पौधारोपण के लिए उत्तम है। जुलाई माह में होने वाली बारिशों से नए पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है। उन्होंने बताया कि वहीं लॉयन अश्विदर सिंह काठपाल ने बताया कि लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन पीआर जैरथ के दिशानिर्देशों के तहत ओर भी सेवा के प्रोजेक्ट लगाता रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भी इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

chat bot
आपका साथी