कॉपी..घरेलू विवाद के चलते ससुरालियों ने की विवाहिता की हत्या

उसके ससुरालियों ने घरेलू विवाद के चलते जहरीली वस्तु पिलाकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 03:55 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 03:55 PM (IST)
कॉपी..घरेलू विवाद के चलते ससुरालियों ने की विवाहिता की हत्या
कॉपी..घरेलू विवाद के चलते ससुरालियों ने की विवाहिता की हत्या

जागरण संवाददाता, अबोहर : मूलरूप से गंगानगर निवासी व जिला फाजिल्का के बारेकां गांव में विवाहित एक महिला की उसके ससुरालियों ने घरेलू विवाद के चलते जहरीली वस्तु पिलाकर हत्या कर दी। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके पति, जेठ, ससुर व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में श्रीगंगानगर के 26 एमएल चौक थाना घुमंड वाली निवासी सौरव जाखड़ ने बताया कि उसकी बहन किरन की शादी कुछ वर्ष सुशांत रिणवा से हुई थी। आरोप के अनुसार किरन के ससुराल वाले उसे पिछले लंबे समय से तंग परेशान कर रहे थे। सौरव ने बताया कि शनिवार को उसे फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई। सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में आकर उसने देखा कि उसकी बहन के चेहरे पर चोटों के निशान थे। सौरव ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद के चलते ही उसके ससुरालियों ने उसे जहरीली वस्तु देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति सुशांत रिणवा, प्रशांत रिणवा, सुरेपाल रिणवा, समेस्ता रिणवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच एसआइ रमेश कुमार खुईखेड़ा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी