बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे दी जानकारी

श्री रोशनलाल जैन सर्व हितकारी विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:23 PM (IST)
बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे दी जानकारी
बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे दी जानकारी

संवाद सहयोगी, अबोहर : श्री रोशनलाल जैन सर्व हितकारी विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल किरण तिन्ना ने मॉर्निंग असेंबली में बताया कि 1949 में डा. भीम राव अंबेडकर जी द्वारा संविधान लिखा गया जोकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में लागू किया गया इस संविधान के द्वारा हमें पूर्ण तौर से आजादी मिली कि हम अपनी ओर से कोई भी नेता चुन सकते हैं। गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अहिसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की। यही वजह है कि इस राष्ट्रीय त्यौहार को महान उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है यह हमें हमारे संविधान के विभिन्न मूल्यों की याद दिलाता है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर हर वर्ष भव्य गणतंत्र समारोह का आयोजन होता है इस दिन राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं। राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है और इसके साथ ही सेना की तीनों टुकडियां परेड में शामिल होती है और अपनी सैन्य ताकत दिखाती है।

chat bot
आपका साथी