मजदूरों को बताए कानूनी सेवाओं की दी जानकारी

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा रविवार को नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के दफ्तर में संयुक्त राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:08 PM (IST)
मजदूरों को बताए कानूनी सेवाओं की दी जानकारी
मजदूरों को बताए कानूनी सेवाओं की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, अबोहर : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा रविवार को नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के दफ्तर में संयुक्त राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य मेहमान सबडिवीजनल कानूनी सेवाएं अथारिटी के सदस्य व सेवानिवतृ एसडीएम बीएल सिक्का थे, विशेष मेहमान अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज थे।

सेमिनार में मजदूरों, किसानों, आढ़तियों व समाजसेवी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बीएल सिक्का ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया व मुफ्त कानूनी सहायता बारे बताया। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्रीय दिवस हर वर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी नींव पहले विश्व युद्ध समाप्त होने के समय रखी गई थी। इस संबंधी 25 अप्रैल 1945 को सम्मेलन में फैसला लिया गया कि 20 से 26 अक्टूबर तक संयुक्त राष्ट्रीय दिवस मनाना चाहिए, जिसमें मुख्य रूप से व‌र्ल्ड हेल्थ संगठन, व‌र्ल्ड फूड व खेती संगठन, व‌र्ल्ड राष्ट्रीय शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय खेती संगठन व अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार कौंसिल आफ के कार्यों संबंधी संयुक्त रूप से बातचीत की जाती है। एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि 1945 के सम्मेलन में 51 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें भारत की मुख्य रूप से शामिल था। 1954 में भारत के पहली महिला विजय लक्षमी पंडित को पहली महिला संयुक्त महासभा की प्रधानगी के लिए चुना गया था। 1961 में भारत के डा. लक्षमण स्वामी दिल्ली में विश्व सेहत संगठन के प्रधान चुके गए थे। जीओजी राधे श्याम व समाजसेवी सहदेव शर्मा ने कहा कि मार्केट कमेटी के कर्मचारी, मजदूर, किसान, आढ़तिया लोगों को जागरूक करने में अहम रोल अदा कर सकते हैं। इस अवसर पर तोला मजदूर यूनियन के सदस्य धनराज, सुमनिया, लखविदर, भारत, बंटी ने मजदूरों को मिलने वाली लाभ स्कीमों का लिटरेचर भी वितरित किया।

chat bot
आपका साथी