8.64 लाख की लागत से निर्मित कप्युनिटी हाल का उद्घाटन

गांव किलियांवाली में पंजाब सरकार द्वारा भेजी 8.64 लाख की लागत से निर्मित कप्युनिटी हाल का उद्घाटन कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने किया। संदीप जाखड़ ने बताया कि गांव में बनी धर्मशाला की हालत खस्ता थी। इसके नवनिर्माण के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा ग्रांट भेजी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:24 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:24 PM (IST)
8.64 लाख की लागत से निर्मित कप्युनिटी हाल का उद्घाटन
8.64 लाख की लागत से निर्मित कप्युनिटी हाल का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, अबोहर : गांव किलियांवाली में पंजाब सरकार द्वारा भेजी 8.64 लाख की लागत से निर्मित कप्युनिटी हाल का उद्घाटन कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने किया।

संदीप जाखड़ ने बताया कि गांव में बनी धर्मशाला की हालत खस्ता थी। इसके नवनिर्माण के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा ग्रांट भेजी गई। इससे धर्मशाला के लिए शेड के निर्माण कार्य, स्टोर, किचन व बाथरूम आदि का निर्माण किया गया है। ताकि गांव के लोग यहां गमी या खुशी के मौके पर आयोजन कर सकें। गांववासियों की सहूलियत के लिए ही इस धर्मशाला का निर्माण किया गया है। इस धर्मशाला में गांववासी अपने छोटे बड़े कार्यक्रम बिना ज्यादा खर्च के कर सकेंगे। बात सिर्फ साफ नीयत व सोच की है हम बाकी राजनीतिक पार्टियों की तरह बातें नहीं करते बल्कि काम करवाने में विश्वास रखते है।

इस अवसर पर सरपंच सुखजीत कौर, शालू जाखड़ ब्लाक सीमित मेंबर, राजेश जाखड़, दिलबाग सिंह जाखड़ मेंबर पंचायत, दलजीत जाखड़ मेंबर, देव राज सहारण, हरपाल सिंह, बलराज जाखड़, महिदर बाजीगर, करनैल सिंह, दलीप बाजीगर, सुरेन सिंह बाजीगर, बलराम माली, अरुण माली, पिरथी राज, निशान सिंह जाखड़, राजपाल जाखड़, केवल भुल्लर, जोनी सिंह मेंबर, दर्शन सिंह मेंबर, एस प्रताप दौलतपुरा, रणवीर शर्मा ब्लाक सीमित मेंबर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी