गणपति बप्पा की मूर्ति का किया विसर्जन

वार्ड नंबर 28 दुर्गा नगरी गली नंबर सात में किरण रानी व मोहल्ला वासियों की ओर से स्थापित गणपति जी की प्रतिमा का यूथ अकाली दल अबोहर जोन के अधय्क्ष पटेल कुमार घुल्ला की ओर से पूजा पाठ के बाद विसर्जन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:47 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:47 PM (IST)
गणपति बप्पा की मूर्ति का किया विसर्जन
गणपति बप्पा की मूर्ति का किया विसर्जन

संस, अबोहर: वार्ड नंबर 28 दुर्गा नगरी गली नंबर सात में किरण रानी व मोहल्ला वासियों की ओर से स्थापित गणपति जी की प्रतिमा का यूथ अकाली दल अबोहर जोन के अधय्क्ष पटेल कुमार घुल्ला की ओर से पूजा पाठ के बाद विसर्जन करवाया गया। इस दौरान सभी ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाए व पूरे भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ गणपति प्रतिमा को मलुकपुरा माइनर में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर गुरविदर सिंह रिकी, रणजीत खिची, सुनील हांडा, साहिल छाबड़ा, गुरप्यार सिंह, सुरिदरजीत सिंह शिदा व मनवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षा केंद्र में मनाया गणपति उसत्व संस, अबोहर : दुर्गा नगरी स्थित श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षा केंद्र में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया और अध्यापिकाओं व बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाए गए गणपति जी का धूमधाम से विसर्जन किया गया।

शिक्षा केंद्रों के प्रभारी भरत नागपाल ने बताया शिक्षा केंद्रों में गणपति उत्सव के दौरान 10 दिन तक आरती एंव भजन कीर्तन किया गया। बच्चों की इस श्रद्धाभावना को देखते हुए एडवोकेट कमलजीत सिंह ने गणपति की प्रतिमा बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसे सफल बनाने के लिए दुर्गा नगरी के परिवारों ने पूरा योगदान दिया।

महासर माता का संकीर्तन करवाया संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री महासर माता भक्त मंडल फाजिल्का की ओर से बीकानेर रोड स्थित सेठ गरीब चंद धर्मशाला में कुलदेवी श्री महासर मां का दरबार सजाया गया व 66वां मासिक भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया।

इस मौके महासचिव अजय गुप्ता व कोषाध्यक्ष सतीश सिगला ने कहा कि मंडल के प्रेस सचिव निशांत अग्रवाल, अध्यापक सुनीता अग्रवाल की बेटी अदिति अग्रवाल के जन्मदिन पर अग्रवाल परिवार द्वारा श्री महासर माता की पावन ज्योति प्रज्वलित करके मां महासर का विधिवत पूजन करवाया गया। बलराज मित्तल व सिगला ने बताया कि भक्तों द्वारा माता के भजन संकीर्तन पर बंटी जसूजा, वासु गुप्ता मनोज शर्मा, हुक्म चंद शर्मा, संगीत गुप्ता, शिव राज, पल्लवी द्वारा भजनों का गायन किया गया। इसके बाद सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मां महासर की आरती की व बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस संकीर्तन में महासर माता मंडल के संरक्षक हुक्म चंद शर्मा, बलराज मित्तल, सुरेन्द्र गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, चिरंजी लाल शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, दीपक सिगला, युधिष्ठिर सिगला, सुनील, कपिल, संदीप अग्रवाल, कुशल, कृष्णा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी