पति व देवरों से तंग महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

सदर थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपित को काबू कर लिया है जिसे अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 10:43 PM (IST)
पति व देवरों से तंग महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पति व देवरों से तंग महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

संस, अबोहर : सदर थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपित को काबू कर लिया है, जिसे अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों पर मृतका के पति राजिदर कुमार, देवर सुखविद्र सिंह व देवर सुभाष पुत्रबुधराम के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मृतक महिला राजवीर कौर के भाई सुखा पुत्र बुधराम वार्ड नं 20 सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि उसकी बहन की शादी 9 साल पहले गांव भंगाला में राजिदर कुमार पुत्र बुधराम के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने दो बच्चो को जन्म दिया। मृतका के भाई का आरोप है कि उसका पति व देवर उसे काफी परेशान करते थे व विवाद को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थी। उसका आरोप है कि उसकी बहन ने चार अप्रैल को अपने पति व देवरों से तंग होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीएसपी बल्लुआना दिहाती अवतार सिंह, सदर थाना प्रभारी गुरविद्र सिंह ने जांच के पश्चात पति राजिद्र कुमार, देवर वासी भंगाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर प्रोमिला रानी कर रही है। मृतका का अंतिम संस्कार उसके मायके सादुलशहर में किया गया।

प्लंबर ने लगाया फंदा, अंतिम बार युवती से की थी बात संस, अबोहर : गांव खुइयां सरवर की सब डिवीजन में नई बन रही पावरकाम की बिल्डिग में मंगलवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव खुइयांसरवर के पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग में गांव नाइयांवाला जिला बरनाला निवासी तरनप्रीत सिंह पुत्र रणदीप सिंह प्लंबर का कार्य कर रहा था और वहीं रहता था। मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे उसने फांसी लगा ली। मृतक युवक के एक साथी ने बताया कि तरनप्रीत ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात की थी, जिसके बाद वह कुछ परेशान था।

chat bot
आपका साथी