पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी

गांव कंधवाला अमरकोट के अंतर्गत आती ढाणी तुबड़भन में विवाहित व लुधियाना निवासी एक महिला ने अपने पति पर उससे तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 10:38 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 10:38 PM (IST)
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी

संस, अबोहर : गांव कंधवाला अमरकोट के अंतर्गत आती ढाणी तुबड़भन में विवाहित व लुधियाना निवासी एक महिला ने अपने पति पर उससे तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने के आरोप लगाए हैं। थाना बल्लुआना में दी शिकायत में लुधियाना के गोपाल नगर निवासी मनप्रीत कौर पुत्री गुरदेव सिंह ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में तुबड़भन्न ढाणी निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र बलविदर सिंह बाठ से हुई थी।

शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद उसके घर एक लड़की का जन्म हुआ। मनप्रीत का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने लड़की होने के बाद जबरन दो आबर्शन भी करवाए। मनप्रीत के अनुसार उसकी ननद उनके सुसराल में काफी दखलअंदाजी करती हैं जिसके चलते उसके ससुराल वालों ने उसे व उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह पिछले पांच साल से अपने पिता गुरदेव सिंह के पास रह रही है जो कि अधरंग का शिकार हैं।

मनप्रीत ने बताया कि उसका अपने पति हरप्रीत सिंह से तलाक नहीं हुआ है और उसके पति ने दूसरी शादी करवा ली है। डीएसपी ने मामले की जांच थाना बहाववाला को सौंप दी है व पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धोखाधड़ी के आरोप में तीन पर केस संस, अबोहर : सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ढाबा कोकरियां निवासी लखवीर कौर पुत्री अंग्रेज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपितों ने उसके साथ जमीन का सौदा किया था, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। पुलिस ने आरोपित हरमीत सिंह, गुरप्रीत कौर पत्नी जसविदर सिंह निवासी मलोट व जगमीत सिंह निवासी पटेल नगर मलोट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी