नववर्ष के स्वागत में हवन यज्ञ 13 को

राष्ट्रवादी विचार मंच फाजिल्का की बैठक अध्यक्ष राजेश ठकराल के नेतृत्व में लाला सुनाम राय मेमोरियल ट्रस्ट में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 04:51 PM (IST)
नववर्ष के स्वागत में हवन यज्ञ 13 को
नववर्ष के स्वागत में हवन यज्ञ 13 को

संवाद सूत्र, फाजिल्का : राष्ट्रवादी विचार मंच फाजिल्का की बैठक अध्यक्ष राजेश ठकराल के नेतृत्व में लाला सुनाम राय मेमोरियल ट्रस्ट में हुई। इसमें आने वाले वर्ष के सभी त्योहारों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से कार्यकारिणी के साथ चर्चा की गई। इस दौरानसर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नववर्ष विक्रमी संवत वाले दिन 13 अप्रैल को नववर्ष का स्वागत संस्कृत विद्यालय फाजिल्का में हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा। साथ ही इस दिन सभी सदस्य अपने घर पर भगवा पताका फहराकर नए साल का स्वागत करेंगे। मंच के प्रवक्ता रोशन वर्मा ने बताया कि इस वर्ष मंच द्वारा सनातन धर्म के सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाएगा। अंत में अध्यक्ष राजेश ठकराल ने सभी सदस्यों को देश और समाज की सेवा में अधिक से अधिक समय देने का आह्वान किया। इस मौके मंच संचालन राजकुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर अश्वनी सहगल, नवदीप मैनी, सुमित चुघ, वरिदर सेठी, एडवोकेट राकेश खटीक, अशोक पाहवा, तरुण वधवा, अशोक कालड़ा, तरुण सचदेवा, अशीष गुंबर, विजय मल्होत्रा, मनदीप ग्रोवर, अनूप ग्रोवर, वैभव गिलहोत्रा, शिवम वर्मा, देव वर्मा, हेमंत कुमार, कविश सचदेवा, राहुल सचदेवा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी