महात्मा हंस राज के जन्मोत्सव पर डीएवी स्कूल में हवन करवाया

डीएवी शिक्षा लहर के प्रणेता सर्वस्व त्यागी युगपुरुष महात्मा हंस राज जी के जन्मोत्व पर कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 03:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 03:37 PM (IST)
महात्मा हंस राज के जन्मोत्सव पर डीएवी स्कूल में हवन करवाया
महात्मा हंस राज के जन्मोत्सव पर डीएवी स्कूल में हवन करवाया

संस, अबोहर : डीएवी शिक्षा लहर के प्रणेता, सर्वस्व त्यागी युगपुरुष महात्मा हंस राज जी के जन्मोत्सव पर एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी माडल स्कूल की पवित्र यज्ञशाला में विशेष हवन यज्ञ करवाया गया। कार्यक्रम को लिंक के माध्यम से स्कूल पेज पर लाइव भी किया गया।

यज्ञ में प्रिंसिपल स्मिता शर्मा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुई। सह यजमानों में स्कूल सुपरवाइजर सुनीता सहगल, अल्का सतीजा, वंदना महाजन, सरोज मिगलानी, मीनाक्षी शर्मा व आदर्श भुटानी शामिल रहीं। धर्म शिक्षक अशोक शर्मा शास्त्री द्वारा पवित्र वेद मंत्रों से हवन में आहूति डलवाई गई। लिक के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रिसिपल शर्मा ने महात्मा हंस राज जी के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज जो देश भर में डीएवी शिक्षा की लहर चल रही है, वह सर्वस्व त्यागी महात्मा हंस राज की ही देन है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए व समाज से आडंबरों के निराकरण के लिए महात्मा हंस राज जी द्वारा शिक्षा के द्वारा समाज को जागृत करने के लिए 1886 में जो पौधा रोपा था वह आज वट वृक्ष के रूप में स्थापित होकर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी अपनी आभा बिखेर रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा जी ने 25 वर्ष तक डीएवी की अवैतनिक सेवा की। उन्होंने महात्मा जी के बताए गए आदर्शो को जीवन में ढालने की बात कही। इस अवसर पर अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी