आर्य समाज के स्थापना दिवस पर करवाया हवन

आर्य समाज फाजिल्का में नव सम्वत्सर व आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:53 PM (IST)
आर्य समाज के स्थापना दिवस पर करवाया हवन
आर्य समाज के स्थापना दिवस पर करवाया हवन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : आर्य समाज फाजिल्का में नव सम्वत्सर व आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पुरोहित प्रेम नारायण विद्यार्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न करवाया। इस मौके सुदेश नागपाल ने इक ओर सारी दुनिया, स्वामी जी थे अकेले, घबराए न किसी से, हजारों दुख झेले भजन गायन किया। वहीं वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि नव सम्वत्सर उल्लास का पर्व है, इसी दिन सृष्टि की रचना हुई थी। उन्होंने बताया कि इसी दिन आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने काकड़वाड़ी मुंबई में पहले आर्य समाज की स्थापना की थी।

उन्होंने बताया कि स्वामी जी ने कहा था कि आर्य समाज नया धर्म नहीं है बल्कि आर्य समाज की स्थापना के माध्यम से वह वैदिक परंपराओं को चलाने आए हैं। इस मौके आर्य समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश शास्त्री, सचिव एडवोकेट ललित कीर्ति मलिक, किशोर चंद पुन्छी, सुशील वर्मा, सतीश आर्य, शाम मुनि, डा. नवदीप जसूजा, अमित उबवेजा, एडवोकेट उमेश चंद्र कुक्क्ड़, उमेश गावड़ी, अरूण झांब, अभय चावला, एडवोकेट संजीव मक्कड़, इंजी राकेश भुसरी, विनय मनोचा, राम चंद्र चुघ, सत्य स्वरूप, अनूप व गौतम पुंछी, अरूण मिड्ढा, सुभाष कपूरी आर्य समाज की संरिक्षका सुदेश नागपाल, अध्यक्षा डा. सिम्मी जसूजा, इंदु भुसरी, नवीन मक्कड़, सुनीता मिड्ढा, उमा मिड्ढा, दर्शना चुघ, शारदा उपस्थित थे।

विक्टोरिया स्कूल के बच्चों ने घरों में मनाई वैसाखी संवाद सहयोगी, अबोहर : हनुमानगढ रोड स्थित विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में वैसाखी पर्व आनलाइन मनाया गया जिसमें बच्चों ने भंगड़ा, गिद्दा, भाषण व कविताएं प्रस्तुत किए। स्कूल के निदेशक ओपी माहर ने बताया कि कोविड-19 के चलते स्कूल बंद हैं तो ऐसे में बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़े रखने व उनके कलात्मक पक्ष को उजागर करने के लिए स्कूल द्वारा प्रयास जारी है। इस दौरान बच्चों ने अपने अपने घरों में ही गिद्धा, भंगड़ा पेश कर उसकी फोटो व वीडियो बनाकर स्कूल को भेजी। प्रिसिपल मंजू माहर ने बच्चों व अभिभावकों को कोरोना के नियमों का पालन करने को भी प्रेरित किया।

हवन में आहुतियां डाल की विश्व कल्याण की कामना

संस, अबोहर: सेवा भारती की ओर से गोबिद नगरी स्थित प्रसन्नी देवी हनुमान मंदिर व धर्मशाला में हिदू नव वर्ष नवसंवत 2078 व बैसाखी के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान समाज सेवी विनीत चोपड़ा, पार्षद पुनीत अरोड़ा, व संस्था के सदस्य राकेश धूडिय़ा परिवार सहित शामिल हुए। इसके बाद हवन में विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रतीक बाघला, ललित सोनी, डा. परमानंद धूडि़या, कमलकांत खन्ना, मदन लाल मनचंदा, वैद्यनाथ खुंगर, कशमीरी लाल बांसल, सतीश ग्रोवर, डा. ओम प्रकाश जुनेजा, वेद प्रकाश अग्रवाल, राम चंद छाबड़ा, दीपक मेहता, सुरेंद्र मोहन सहगल, दुर्गा दास कटारिया, राधे श्याम शर्मा, एडवोकेट अजय गिल्होत्रा व संस्कार केंद्र की अध्यापिकाएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी