हरमनबीर सिंह गिल ने संभाला फाजिल्का के एसएसपी का पदभार

फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलोरी का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर अब हरमनबीर सिंह गिल फाजिल्का के नए एसएसपी होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 10:10 PM (IST)
हरमनबीर सिंह गिल ने संभाला फाजिल्का के एसएसपी का पदभार
हरमनबीर सिंह गिल ने संभाला फाजिल्का के एसएसपी का पदभार

सवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलोरी का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर अब हरमनबीर सिंह गिल फाजिल्का के नए एसएसपी होंगे। वीरवार दोपहर बाद नवनियुक्त एसएसपी गिल ने फाजिल्का में पहुंचकर अपना पद भी संभाल लिया है। इससे पहले पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका एसएसपी कार्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। एसएसपी गिल ने कहा कि जिले में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही फाजिल्का में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई जाएगी। इसके अलावा गश्त के लिए पुलिसकर्मी भी बढ़ाए जाएंगे।

ईटीटी परीक्षा के लिए बनाए गए 23 सेंटर, 5254 देंगे परीक्षा संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले में ईटीटी परीक्षा के लिए 23 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 5254 छात्र परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री व सेकेंडरी डा. सुखवीर सिंह बल ने बताया कि ईटीटी का भर्ती टेस्ट 16 अक्टूबर को लिया जा रहा है।

इसलिए जिला फाजिल्का में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 10 सेंटर फाजिल्का, सात सेंटर अबोहर, छह सेंटर जलालाबाद में बनाए गए हैं। जिला फाजिल्का में 5254 परीक्षार्थी ईटीटी की परीक्षा देंगे। इस संबंधी केंद्र सुपरिंटेंडेंट का प्रशिक्षण सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के फाजिल्का में करवाया गया। डीईओ डा. बल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग उक्त परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी ब्रिज मोहन सिंह बेदी और उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री अंजू सेठी ने बताया कि जिला प्रशासन फाजिल्का द्वारा इस भर्ती परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इस मौके तहसील इंचार्ज फाजिल्का प्रिसिपल प्रदीप खनगवाल, तहसील इंचार्ज जलालाबाद प्रिसिपल सुभाष सिंह, तहसील इंचार्ज अबोहर प्रिसिपल राजेश सचदेवा, डिलिग सहायक परीक्षा विवेक अनेजा, जिला वोकेशनल कोआर्डिनेटर गुरछिदरपाल सिंह और समूह केंद्र सुपरिटेंडें मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी