हथियारबंद युवकों ने शोरूम में की तोड़फोड़, दो जख्मी

शहर के फाजिल्का रोड पर स्थित रायल इनफील्ड शोरूम में रंजिश के चलते बीते दिन आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने शोरूम में तोड़फोड़ की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 04:29 PM (IST)
हथियारबंद युवकों ने शोरूम में की तोड़फोड़, दो जख्मी
हथियारबंद युवकों ने शोरूम में की तोड़फोड़, दो जख्मी

संवाद सूत्र, जलालाबाद : शहर के फाजिल्का रोड पर स्थित रायल इनफील्ड शोरूम में रंजिश के चलते बीते दिन आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने शोरूम में तोड़फोड़ की। इस दौरान दो लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मोहित दूमड़ा व मिटू दूमड़ा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस मौके पर मोहित दूमड़ा ने बताया कि उसका गांव घांगा के कुछ लोगों के साथ कुछ पुराना झगड़ा चल रहा था और इसी की रंजिश के चलते आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने शोरूम में तोड़फोड़ की व हमला किया। इस दौरान उन्होंने शोरूम में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकियां दीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची व शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली। जांच अधिकारी एसआइ मलकीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में दशमेश नगरी निवासी राजीव दूमड़ा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने गांव घांगा निवासी गुरचरन सिंह, सुखचैन सिंह, करनबीर सिंह, अमन सिद्धू, रणजीत सिंह, बलजिंदर सिंह तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी