गुरदीप सिंह बने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जोन प्रधान

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से बैठक वीरवार को गांव संतोख सिंह वाला में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:12 PM (IST)
गुरदीप सिंह बने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जोन प्रधान
गुरदीप सिंह बने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जोन प्रधान

संवाद सूत्र, जलालाबाद : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से बैठक वीरवार को गांव संतोख सिंह वाला में हुई। इस मौके पर पंजाब की कौर कमेटी के नेता जसबीर प्रांतीय उप प्रधान, मेजर सिंह गुरुहरसहाए जोन सचिव, कोषाध्यक्ष फुम्मण सिंह, अमनदीप फाजिल्का विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान प्रधान सुरिंदर सिंह की ओर से गांव संतोख सिंह वाला में जलालाबाद-1 से गुरदीप सिंह थारा सिंह वाला उताड़ को जोन का प्रधान चुना गया।

इस मौके पर प्रांतीय उप प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार की ओर से चुनाव से पहले कर्ज माफ करने, बिजली के रेट कम करने व घर-घर में सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था जिसको पूरा करने के बजाय सरकार बिजली के बड़े बड़े बिल घरों में पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से बैंकों के आए नोटिसों का विरोध किया जाएगा और सरकार किसानों का कर्ज माफ करे। उन्होंने कहा कि बिजली मुलाजिमों की ओर से जो मीटर उखाड़े जाते हैं उनका घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति बिजली का बिल नहीं भर सकते, उन बिलों को माफ किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार को भी चेतावनी दी कि तीन महीनों से किसान दिल्ली के बार्डर और कृषि कानून के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं परंतु सरकार कानून रद करने की बजाय आम लोगों पर पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करके बोझ डाल रही है और लोगों को केंद्र सरकार के फैसलों के खिलाफ खुलकर आगे आना चाहिए।

chat bot
आपका साथी