किसानों से किए वादे पूरे करे सरकार: प्रगट सिंह

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक शनिवार को अनाज मंडी में हुई जिसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान प्रगट सिंह ने की। इस मौके अध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों की ओर से जो तीन कृषि विधेयकों का विरोध कया जा रहा है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 03:38 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 06:03 PM (IST)
किसानों से किए वादे पूरे करे सरकार: प्रगट सिंह
किसानों से किए वादे पूरे करे सरकार: प्रगट सिंह

संवाद सूत्र, फाजिल्का :

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक शनिवार को अनाज मंडी में हुई, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान प्रगट सिंह ने की। इस मौके अध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों की ओर से जो तीन कृषि विधेयकों का विरोध कया जा रहा है, उनका फायदा पंजाब की कैप्टन सरकार उठाना चाहती है। कैप्टन सरकार ने चुनाव के दौरान पंजाब के किसानों के साथ सबसे बड़ा वायदा किया था जो कि संपूर्ण तौर पर कर्ज माफी आज तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वायदे के कारण जो किसान डिफाल्टर नहीं थे उनको डिफाल्टर बना दिया गया है, जबकि 80 प्रतिशत किसानों को बैंकों द्वारा तंग भी परेशान किया जा रहा है, जिस कारण किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है। दूसरा वायदा टेलों तक पानी पहुंचने का था, जोकि पंजाब की कैप्टन सरकार के वायदे अनुसार टेलों तक पानी नहीं पहुंचा। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने नहरों की ठीक ढंग से सफाई नहीं करवाई और पानी चोरी रोकने में नाकाम रही है। अगर कांग्रेस सरकार किसानों की इतनी ही हितैषी है तो सबसे पहले चुनाव के दौरान किए हुए वादे अनुसार किसानों का पूर्ण तौर पर कर्ज माफ करे ताकि किसान आत्महत्याओं के बारे में सोचे भी ना। इस मौके प्रेस सचिव दविद्र सहारण, सुखवीर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी