30 से पहले जमा करवाएं असलहा

नगर कौंसिल चुनाव का बिगुल बजते ही जहां सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय हो गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन पर भी चुनाव को शांतमय ढंग से संपन्न करवाने की जिम्मेदारी आ गई है जिसको लेकर नगर थाना फाजिल्का के प्रभारी बलदेव सिंह ने क्षेत्र के असलहा धारकों को असलहा जमा करवाने के लिए कहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:13 PM (IST)
30 से पहले जमा करवाएं असलहा
30 से पहले जमा करवाएं असलहा

जागरण संवाददाता, फाजिल्का :

नगर कौंसिल चुनाव का बिगुल बजते ही जहां सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय हो गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन पर भी चुनाव को शांतमय ढंग से संपन्न करवाने की जिम्मेदारी आ गई है, जिसको लेकर नगर थाना फाजिल्का के प्रभारी बलदेव सिंह ने क्षेत्र के असलहा धारकों को असलहा जमा करवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव कमिश्नर के आदेशों अनुसार व एसएसपी हरजीत सिंह के दिशानिर्देशों अनुसार असलहा जमा करवाया जा रहा है ताकि चुनाव के दौरान माहौल खराब न हो सके।

थाना प्रभारी बलेदव सिंह ने बताया कि फाजिल्का शहर में लगभग 500 से साढ़े 500 तक असलहा लाइसेंस हैं, जिनमें से 30 से 35 लोग अपना असला जमा करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि धारक अपने लाइसेंसी हथियार थाना सिटी फाजिल्का या फिर गन हाऊस में जमा करा सकते हैं और रसीद प्राप्त कर उन्हें सौंप सकते हैं। उन्होंने कहा कि असलहा धारक 30 जनवरी से पहले पहले अपना लाइसेंस असला जमा करवा दें। अगर कोई धारक असलहा जमा नहीं करवाता, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ उसका लाइसेंस रद करने की प्रक्रिया की जाएगी।

पुलिस ने बढ़ाई गश्त

प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि नगर कौंसिल के चुनावों को लेकर शहर में गश्त को बढ़ा दिया गया है और मुख्य जगहों पर सुबह व रात के समय नाकाबंदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रात के समय की गश्त को भी बढ़ाया गया है, ताकि शहर में चोरी की वारदातों पर नकेल कसी जा सके।

chat bot
आपका साथी