संयुक्त परिवार में काफी कुछ सीखने को मिलता है : सिक्का

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने विश्व परिवार दिवस बीएल सिक्का के निवास पर कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:59 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:59 PM (IST)
संयुक्त परिवार में काफी कुछ सीखने को मिलता है : सिक्का
संयुक्त परिवार में काफी कुछ सीखने को मिलता है : सिक्का

संवाद सहयोगी, अबोहर: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने विश्व परिवार दिवस बीएल सिक्का के निवास पर मनाया। जिसमें वकीलों, पैरा लीगल वालंटियरों व समाजेसेवी प्रतिनिधियों ने कोरोना की चेन को तोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य मेहमान सब डिवीजनल कानूनी सेवाएं अथारिटी के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम श्री बीएल सिक्का, विशेष मेहमान अथारिटी के पैनल एडवोकेट देयराज कंबोज, पीएलवी गुरचरण सिंह गिल, एडवोकेट रविकांत गुप्ता थे।

समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रविद्र सेतिया ने की। बीएल सिक्का ने कहा कि परिवार से बढ़ा कोई धन नहीं है। इसलिए परिवार के बिना कोई जीवन भी नहीं है। परिवार ही हमारा प्रारंभिक स्कूल होता है, जिसमें प्रत्येक बच्चा अपने जीवन की चुनौतियों से संबंधित शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने व्यक्तित्व में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व्यवहारिकता के गुणों को भी सम्मिलित करता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार में रहकर काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। इससे आपसी प्यार भी बढ़ता है और रिश्तों का सम्मान भी रहता है। सिक्का ने कहा कि ग्रामीणों को भी पंचायत व पुलिस के सहयोग से इस कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने टेस्ट व टीके लगवाने का आह्वान किया। एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि कानूनी सेवाएं अथारिटी सदस्यों ने नगर निगम और सेहत विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से कोविड-19 के साथ डेंगू की रोकथाम के लिए भी तहसील व ज्यूडिशियल परिसर में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

इस अवसर पर समाजसेवी नरेन्द्र सिंह धनोआ, सुभाष विज, भावना साहनी, पूर्व एएसआई सतीश कुमार, बिल्लू बत्रा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी