श्रीराम मंदिर में किया गणपति पूजन

श्री राम संकीर्तन मंदिर में आठवें दिन पुजारी राजेश शर्मा व चिमन लाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ अशोक कुमार सचदेवा व साहिल सचदेवा के द्वारा परिवार सहित गणपति महाराज का पूजन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:12 PM (IST)
श्रीराम मंदिर में किया गणपति पूजन
श्रीराम मंदिर में किया गणपति पूजन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम संकीर्तन मंदिर में आठवें दिन पुजारी राजेश शर्मा व चिमन लाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ अशोक कुमार सचदेवा व साहिल सचदेवा के द्वारा परिवार सहित गणपति महाराज का पूजन करवाया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा व चेयरमैन रमेश सेठी ने बताया कि आठवें दिन का पूजन करने के उपरांत भजन गायक गौरव बब्बर एंड पार्टी द्वारा गणपति जी के भजनों का गुणगान किया गया। उनके भजन देवा हो देवा गणपति देवा ने सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात्रि साढ़े आठ बजे से 10 बजे तक संकीर्तन हुआ, जिसके बाद आरती की गई। जिसके बाद मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया और सचदेवा परिवार व गौरव बब्बर को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की रात माता चितपूर्णी लंगर एवं जागरण सोसायटी व 18 सितंबर को माता चंचल देवी जी मंदिर कमेटी द्वारा गणपति जी के भजनों का गायन किया जाएगा। उत्सव कमेटी के इंचार्ज पंडित नत्थूराम शर्मा ने बताया कि हर दिन सायं सवा सात बजे गणपति जी का पूजन होगा और रात्रि आठ से लेकर 10 बजे तक संकीर्तन होगा। रात्रि सवा दस बजे आरती की जाएगी और बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकालकर गणपति महाराज का विसर्जन किया जाएगा।

गणपति का किया विसर्जन संस, अबोहर : नई आबादी गली नंबर 16 बड़ी पौड़ी निवासी अनीश गर्ग के निवास पर गणपति महोत्सव मनाया गया, जिसके बाद गणेश विसर्जन किया गया। अबोहर वेलनेस सोसायटी के सदस्य डा विशाल तनेजा ने बताया कि 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसके बाद रोजना सुबह शाम आरती व गणेश जी का गुणगान किया जाता रहा।

chat bot
आपका साथी