श्री राम संकीर्तन मंदिर में गणपति बप्पा का गुणगान

गणेश महोत्सव को लेकर श्री राम संकीर्तन मंदिर में रोजाना भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। तीसरे दिन पुजारी राजेश शर्मा व चिमन लाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ निशांत अग्रवाल के द्वारा परिवार सहित गणपति महाराज का पूजन करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:37 PM (IST)
श्री राम संकीर्तन मंदिर में गणपति बप्पा का गुणगान
श्री राम संकीर्तन मंदिर में गणपति बप्पा का गुणगान

संवाद सूत्र, फाजिल्का : गणेश महोत्सव को लेकर श्री राम संकीर्तन मंदिर में रोजाना भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। तीसरे दिन पुजारी राजेश शर्मा व चिमन लाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ निशांत अग्रवाल के द्वारा परिवार सहित गणपति महाराज का पूजन करवाया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा व चेयरमैन रमेश सेठी ने बताया कि तीसरे दिन का पूजन करने के उपरांत श्री महासर माता भजन मंडली द्वारा गणपति जी के भजनों का गुणगान किया गया। इस दौरान श्रद्धालु गणपति महाराज के भजनों पर झूमने को मजबूर हुए। रात्रि साढ़े आठ से दस बजे तक संकीर्तन हुआ, जिसके बाद आरती की गई। 13 सितंबर को सुर कोकिला पल्लवी अग्रवाल, 14 सितंबर को श्री सुंदरकांड महिला समिति, 15 सितंबर को श्री दुग्र्याना मंदिर जागरण मंडली, 16 सितंबर को गौरव बब्बर, 17 सितंबर को माता चितपूर्णी लंगर एवं जागरण सोसायटी व 18 सितंबर को माता चंचल देवी जी मंदिर कमेटी द्वारा गणपति जी के भजनों का गायन किया जाएगा। उत्सव कमेटी के इंचार्ज पंडित नत्थूराम शर्मा ने बताया कि हर दिन सायं सवा सात बजे गणपति जी का पूजन होगा और रात्रि आठ से लेकर 10 बजे तक संकीर्तन होगा। रात्रि सवा दस बजे आरती की जाएगी और बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

ा।

chat bot
आपका साथी