आंखों का मुफ्त जांच कैंप रविवार को

भारत विकास परिषद द्वारा पुरुषोत्तम लाल पेड़ीवाल की याद में 29वां निशुल्क आंखों का आपरेशन एवं जांच कैंप रविवार को साधू आश्रम में सुबह आठ बजे आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:41 PM (IST)
आंखों का मुफ्त जांच कैंप रविवार को
आंखों का मुफ्त जांच कैंप रविवार को

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारत विकास परिषद द्वारा पुरुषोत्तम लाल पेड़ीवाल की याद में 29वां निशुल्क आंखों का आपरेशन एवं जांच कैंप रविवार को साधू आश्रम में सुबह आठ बजे आयोजित किया जाएगा। परिषद के प्रेस सचिव सुनील कक्कड़ ने बताया कि कैंप के मुख्यातिथि नगर कौंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सचदेवा होंगे, जबकि सिविल सर्जन डा. दविदर कुमार ढांडा व आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सचदेवा भी विशेष तौर पर शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीगंगानगर के डा. केसी मित्तल, मुंबई से बालकृष्ण मित्तल, दिल्ली से राजेंद्र प्रसाद मित्तल, समाजसेवी रामकृष्ण गुप्ता, व्यवसायी रामनिवास बिहानी, लाल चंद अग्रवाल, राजेंद्र पुपनेजा, इंद्रसेन सिहाग, अमृत गुंबर, शाम लाल ग्रोवर, मनीष पेड़ीवाल, सुमित्रा पेड़ीवाल, नवदीप आहूजा, पार्षद संजीव सचदेवा गोल्डी, सुरैन लाल कटारिया, विजय गुप्ता, दिनेश गर्ग व विजय गुगलानी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप के राष्ट्रीय उप चेयरमैन श्रीनिवास बिहानी करेंगे। कैंप में माहिर आई सर्जन डा. भंवर जोत सिंह उनका स्टाफ अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों के आपरेशन फेको तकनीक द्वारा बिना टांके के किए जाएंगे। आपरेशन योग्य मरीजों को निशुल्क भोजन दवाइयां व एनके प्रदान की जाएंगी।

शुगर जांच कैंप रविवार को

संवाद सूत्र, फाजिल्का : रिटायर्ड आफिसर एसोसिएशन फाजिल्का की ओर से स्व. स्वर्णा रानी व स्व. चिमन लाल जुनेजा की पावन स्मृति में निशुल्क शुगर जांच कैंप का आयोजन रविवार सुबह छह से आठ बजे तक अबोहर रोड पर स्थित दुख निवारण श्री बाला जी धाम मंदिर में किया जाएगा। एसोसिएशन के संरक्षक बीएल सिक्का, चेयरमैन हंसराज शर्मा, अध्यक्ष सतपाल भूसरी, महासचिव टेक चंद धूड़िया, कोषाध्यक्ष विजय दावड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन डा. प्रदीप सेठी ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। साथ ही कैंप में खाली पेट चेकअप के लिए आने की अपील भी की गई है। आयोजन में एसोसिएशन के समूह पदाधिकारी व सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी