फाजिल्का में कोरोना के मिले चार नए केस

फाजिल्का जिले में भी अब कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। जिले में रविवार को चार नए केस सामने आए हैं। जिले में अब तक 3943 कोरोना पाजिटिव केस सामने आई हैं जिनमें से 3854 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि 73 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिले में अभी भी 16 पाजिटिव केस हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:23 PM (IST)
फाजिल्का में कोरोना के मिले चार नए केस
फाजिल्का में कोरोना के मिले चार नए केस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का जिले में भी अब कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। जिले में रविवार को चार नए केस सामने आए हैं। जिले में अब तक 3943 कोरोना पाजिटिव केस सामने आई हैं, जिनमें से 3854 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 73 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिले में अभी भी 16 पाजिटिव केस हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

20 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक कुल 16 केस नए सामने आ चुके हैं, जिनमें से शुक्रवार व रविवार को चार-चार केस सामने आए। जबकि एक सप्ताह में छह लोग कोरोना को मात देकर तंदुरूस्त हुए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान केवल छह एक्टिव केस ही जिले में रह गए थे, जिससे लग रहा था कि जिला अब कोरोना मुक्त होने जा रहा है। लेकिन एक दम बढ़े केसों के चलते अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 16 हो गई है। उधर सेहत कर्मी जहां कोरोना के लक्ष्ण वाले मरीजों के सैंपल ले रहे हैं। वहीं स्कूलों में जाकर भी सेहत टीमें लगातार कोरोना के टेस्ट कर रही हैं। जिला मैजिस्ट्रेट अरविदपाल संधू ने लोगों से अपील की कि भीड़ वाली जगह पर जाने से गुरेज किया जाए, सार्वजनिक स्थानों पर छह फीट की सामाजिक दूरी बरकरार रखी जाए, मुंह पर मास्क जरूर लगाया जाए और खुली जगह पर न थूका जाए।

फिरोजपुर में मिले सात नए केस, 214 के हुए टेस्ट संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : जिले में रविवार को कोरोना के सात नए केस मिले हैं, 214 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। कोरोना से अब तक जिले में 152 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा जिले में अब 30 केस एक्टिव हैं। जिले में अब तक 90837 लोगों के टेस्ट किए गए है, जिसमें से 4640 पाजिटिव केस पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी