पूर्वमंत्री चौधरी राधा कृष्ण पंचतत्व में विलीन

फाजिल्का के पूर्व विधायक व पूर्व कृषि मंत्री चौधरी राधा कृष्ण बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका गत दिवस देहांत हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:11 PM (IST)
पूर्वमंत्री चौधरी राधा कृष्ण पंचतत्व में विलीन
पूर्वमंत्री चौधरी राधा कृष्ण पंचतत्व में विलीन

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा (फाजिल्का) : फाजिल्का के पूर्व विधायक व पूर्व कृषि मंत्री चौधरी राधा कृष्ण बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका गत दिवस देहांत हो गया था। उनके देहांत की सूचना मिलते ही फाजिल्का के विधायक दविद्र सिंह घुबाया के अलावा अन्य सियासी नेताओं व बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर परिजनों से दुख सांझा किया।

चौ. राधा कृष्ण चार बार विधानसभा हलका फाजिल्का के विधायक रह चुके हैं। चौधरी राधा कृष्ण पहली बार जब विधायक चुने गए तो सबसे छोटी उम्र के विधायक थे। चौधरी राधा-कृष्ण पूर्व कृषि मंत्री भी रहे हैं तथा हलके में कृषि तथा शिक्षा क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान रहा है। फाजिल्का की उद्योगिक सिखलाई संस्था यानी आइटीआइ भी चौधरी राधा कृष्ण की ही देन है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते मंगलवार को उनका देहांत हो गया और बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी शवयात्रा में पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्वमंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, पूर्व विधायक डा. महिद्र कुमार रिणवा, अबोहर कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़, अबोहर मेयर विमल ठठई, फाजिल्का नगर कौंसिल अध्यक्ष सुरिद्र सचदेवा, कांग्रेस नेता दवेंद्र सचदेवा, आम आदमी पार्टी के समरवीर, नरेंद्र सवना, अरूण वध्वा, फाजिल्का के एसडीएम केशव गोयल, डीएसपी जसवीर सिंह पन्नू के अलावा भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान फाजिल्का के डीएसपी जसवीर सिंह पन्नू के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की टीम ने चौधरी राधा कृष्ण को सलामी दी। इसके बाद उनके पौते सन्नी कुलरिया, पुत्र साहिब राम कुलरिया, भतीजे प्रेम कुलरिया ने उन्हें मुखाग्निी दी।

chat bot
आपका साथी