अरोड़ा विकास मंच की इकाई का गठन

अरोड़ा विकास मंच की बैठक राहुल सलूजा चेयरमैन और बंटी वढेरा अध्यक्ष अरोड़ा विकास मंच की अगुआई में नई आबादी में हुइ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:47 PM (IST)
अरोड़ा विकास मंच की इकाई का गठन
अरोड़ा विकास मंच की इकाई का गठन

संस, अबोहर : अरोड़ा विकास मंच की बैठक राहुल सलूजा चेयरमैन और बंटी वढेरा अध्यक्ष अरोड़ा विकास मंच की अगुआई में नई आबादी में हुई, जिसमें लाइनपार क्षेत्र की इकाई का गठन कर सर्वसम्मति से राहुल सलूजा को चेयरमैन और बंटी वढेरा को प्रधान नियुक्त किया गया, जबकि संजय डोडा और रमन बजाज को महासचिव बनाया गया। मंगत नरूला को कैशियर चुना गया, वाईस प्रधान की जिम्मेवारी सुरिदर चलाना को दी गई। बाकी कार्यकारणी घोषित करने का अधिकार प्रधान को दिया गया। इस मौके पर अरोडा विकास मंच के प्रधान गगन चुघ, ओम प्रकाश सिडाना, वेद प्रकाश मिड्ढा, रामलाल वढेरा, ईशान नरूला उपस्थित थे।

आरएसएस ने मनाया हिदू साम्राज्य दिवस संस, अबोहर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल खुइयां सरवर के अंतर्गत आते गांव आलमगढ की शाखा की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य अभिषेक पर हिदु साम्राज्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांव के स्वयं सेवकों के अलावा गणमाण्य व्यक्ति शामिल हुए। धर्म जागरण के कार्यकर्ता सोहन लाल सरस्वा ने देश भक्ति के गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, मुख्य शिक्षक मनीष जालंधरा की देखरेख में अमृतवचन सुभाषित व शाखा कार्यवाहक राधेशयाम ने एक कविता पेश की। मुख्यवक्ता अरविद चांदोरा ने छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित घटनाओं से अवगत कराया।

विस चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा संस, अबोहर : अकाली-बसपा के जिला स्तरीय नेताओं की बैठक बुधवार को जटिया धर्मशाला में हुई। जिसमें विधान सभा चुनावों की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी रहे सतिद्रजीत सिंह मंटा ने कहा कि पंजाब की पूरी राजनीति शिअद और कांग्रेस के ईदगिर्द ही घूमती है और राज्य के लोगों ने कभी भी तीसरे विकल्प को नहीं चुना। यह बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में शिअद-बसपा की सरकार बनेगी। शिअद के अबोहर विधानसभा के संगठन इंचार्ज राजिद्र दीपा राजदेव ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड और घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क बनाना शुरू करें। इस मौके पर शिअद देहाती के जिला प्रधान गुरपाल सिंह ग्रेवाल, हंसराज जोसन तथा यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरविद्र सिंह हैरी, गुरिद्र सिंह लाऊ जाखड़, सुरजीत सिंह जीत, सवि काठपाल, सहित बसपा की ओर से कुलदीप सिंह रंगरेटा, राजिद्र भट्टी व पिरथी प्रजापत आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी