शहीद ऊधम सिंह को भेंट किए श्रद्धा के फूल

शहीद उधम सिंह क्लब व कंबोज सभा द्वारा ाहीद उधम सिंह का 82वां शहीदी दिवस बस स्टैंड के सामने शहीद उधम सिंह पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर क्लब कंबोज सभा व सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 03:36 PM (IST)
शहीद ऊधम सिंह को भेंट किए श्रद्धा के फूल
शहीद ऊधम सिंह को भेंट किए श्रद्धा के फूल

संवाद सहयोगी, अबोहर : शहीद उधम सिंह क्लब व कंबोज सभा द्वारा ाहीद उधम सिंह का 82वां शहीदी दिवस बस स्टैंड के सामने शहीद उधम सिंह पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर क्लब, कंबोज सभा व सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि सबडिवीजन कानूनी सेवाएं अथारिटी के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का, नगर निगम के चेयरमैन विमल ठठई विशेष मेहमान कंबोज सभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण कंबोज, ओबीसी चेतना मंच के पंजाब अध्यक्ष गुरमीत सिंह प्रजापत थे अध्यक्षता क्लब के चेयरमैन एडवोकेट देसराज कंबोज ने की। निगम के मेयर विमल ठठई ने कहा कि नगर निगम द्वारा आभा स्केयर सिटी में भी शहीद ऊधम सिंह चौक बनाया जा रहा है। इस अवसर पर डा. हुकम चंद कंबोज, डाक्टर हरभजन सिंह कंबोज, डा. धन्ना सिंह कंबोज, एडवोकेट बलदेव कंबोज, एडवोकेट अमनदीप कंबोज, एडवोकेट अरुण गिल्होत्रा, प्रो हरीश सरां, गुरचरण सिंह गिल, सुभाष शाक्य, जसविद्र कौर, सुभाष जग्गा, चिमन लाल वधवा, दर्शन लाल चुंघ, कुलभूषण हितैषी, डब्बू कंबोज, सुभाष करडवाला, संदीप कुमार, डा. विशाल तनेजा, प्रो. रोमेश मिड्ढा, बाबू राम आर्य, कामरेड अवतार सिंह, एएसआई मोहन लाल, एडवोकेट रविकांत, राकेश कुमार, पीएलवी दर्शन लाल चुघ मौजूद थे।

----

शहीद उधम सिंह को किया याद

सर्वधर्म सभ्याचार मंच द्वारा शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस शहीद उधम सिंह पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सभी सदस्यों ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके देशप्रेम के जज्बे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर सभ्याचार मंच के अध्यक्ष सुनील बुलंदी, महिल विग की अध्यक्षा सरिता अबरोल, वंदना मुंजाल, कंचन कुकरेजा, शिलवी सिडाना, नीरज दूमड़ा विपन जग्गा, गुरचरण सिंह, विवेक कटारिया, अश्वनी गर्ग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी