14 साल से फूलों की खुशबू बांट रहे फ्लावर मैन

फ्लावर मैन के नाम से मशहूर रामजी जयमल पिछले 14 साल से रंग बिरंगे फूलों की खुशबू को महकाने में जुटे हैं। वह हर साल फूलों की नर्सरी तैयार कर लोगों को बांट रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:07 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:07 AM (IST)
14 साल से फूलों की खुशबू बांट रहे फ्लावर मैन
14 साल से फूलों की खुशबू बांट रहे फ्लावर मैन

संवाद सूत्र, अरनीवाला (फाजिल्का) :

फ्लावर मैन के नाम से मशहूर रामजी जयमल पिछले 14 साल से रंग बिरंगे फूलों की खुशबू को महकाने में जुटे हैं। वह हर साल फूलों की नर्सरी तैयार कर लोगों को बांट रहे हैं। शुरुआत में लोग उनका मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब वहीं लोग उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं रह रहे। इतना ही नहीं उनके इस नेक काम के साथ बहुत से वन प्रेमी भी जुड़ गए हैं। वह फूलों की बागवानी के लिए जगह उपलब्ध करवाने लगे हैं, जिससे रामजी जयमल फूलों के पौधे बांटने के साथ पर्यावरण को हरा भरा बनाने में भी सहयोग दे रहे हैं।

इस सीजन में रामजी जयमल अरनीवाला के शिव भूमि श्मशानघाट में फूलों की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने अरनीवाला में राजकुमार गुलाटी श्मशान भूमि के मुख्य सेवादार के साथ 32 किस्म के फूलों की नर्सरी तैयार की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद फूलों के पौधे तैयार हो जाएंगे और उन्हें ग्राम पंचायतों, स्कूल व कोई भी अन्य संस्थान जो भी फूलों के पौधे लेना चाहे उन्हें निशुल्क दिए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ आए विकास कंबोज एसएस टीचर ने कहा कि लगभग एक महीने में सभी फूलों के पौधे तैयार हो जाएंगे। उन्होंने अपील की कि सभी स्कूल ज्यादा से ज्यादा यहां से यह पौधे ले जाकर अपने स्कूलों में लगाएं। इस मौके उनके साथ मास्टर हंसराज, छिदर पाल, राजकुमार गुलाटी आदि मौजूद थे। राज्यभर के स्कूलों, पंचायतों व संस्थाओं को बांटते हैं पौधे

राम जयमल हर साल सर्दियों से पहले अलग-अलग जिलों में बहुत सी किस्म के फूलों की बिजाई कर उनकी नर्सरी तैयार करते हैं। नर्सरी तैयार होने के बाद इसे प्रदेश भर के स्कूलों, गांवों, पंचायतों व अन्य संस्थाओं को निशुल्क बांटा जाता है।

chat bot
आपका साथी