लकड़ी के आरे में लगी आग, आधे घंटे बाद पाया काबू

शहर के हाथी पार्क के निकट बने लकड़ी के आरे में वीरवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:13 PM (IST)
लकड़ी के आरे में लगी आग, आधे घंटे बाद पाया काबू
लकड़ी के आरे में लगी आग, आधे घंटे बाद पाया काबू

संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर के हाथी पार्क के निकट बने लकड़ी के आरे में वीरवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि आसपास के लोगों ने भी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग के ज्यादा बढ़ने के चलते फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आरा मिल के मालिक अजय भठेजा ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था। अभी वह घर पर पहुंचा था कि उन्हें सूचना मिली कि उसके आरे से आग की लपटें निकल रही हैं। उसने बताया कि आरे के आसपास खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले इन लपटों को देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लकड़ियां ज्यादा होने के कारण आग तेज होती गई। वह मौके पर पहुंचा और सूचना पाकर फायरबिग्रेड की टीम पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

5540 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो काबू संवाद सूत्र, फाजिल्का : सीआईए स्टाफ पुलिस ने सूचना के आधार पर 5540 नशीली गोलियों सहित दो लोगों को काबू किया है। थाना सिटी के एएसआई भगत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव झोक डिप्पूलाना निवासी रमेश सिंह व अबोहर निवासी एवं मौजूदा समय में फाजिल्का रह रहा मंगल सिंह नशीली गोलियां बेचते हैं।

पुलिस ने अनाज मंडी के निकट मलोट रोड पर नाकाबंदी करते हुए उक्त दोनों को काबू करके तलाश ली तो उनसे 5540 नशीली गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपितों से एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

महिला की संदिग्ध हालात में मौत संस, अबोहर : एकता कालोनी में रहने वाली एक महिला की वीरवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसके शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 60 वर्षीय मोटो बाई पत्नी पाला राम के स्वजनों ने बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक मोटो बाई की हालत खराब हो गई, जिसे देखकर उसका पति भी बेहोश हो गया। आसपास के लोगो की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां मोटो बाई को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति का इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी