डांस के जरिये बच्चों ने दिया पॉलीथिन बैन का संदेश

खुईखेड़ा (फाजिल्का) श्री कृष्णा एजुकेशन सेंटर कटैहड़ा में शनिवार को स्कूल परिसर में वार्षिक पुरस्कार वितरित समारोह करवाया गया। मंत्र उच्चारण के साथ सरस्वती वंदना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:26 AM (IST)
डांस के जरिये बच्चों ने दिया पॉलीथिन बैन का संदेश
डांस के जरिये बच्चों ने दिया पॉलीथिन बैन का संदेश

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा (फाजिल्का) : श्री कृष्णा एजुकेशन सेंटर कटैहड़ा में शनिवार को स्कूल परिसर में वार्षिक पुरस्कार वितरित समारोह करवाया गया। मंत्र उच्चारण के साथ सरस्वती वंदना की गई। अकांक्षा ज्याणी ने ज्योति प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। धार्मिक गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। स्टेज सेक्रेटरी की भूमिका रजन ने निभाई। अध्यापिका पिकी और राज ने सरस्वती वंदना का उच्चारण किया। अस्मिता व नाजिया ने कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। प्लास्टिक नहीं चलेगी पर बच्चों ने डांस कर पॉलीथिन बैन का संदेश दिया। पढ़ाई में अग्रणी रहने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए व अन्य खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। स्कूल के चेयरमैन राहुल ज्याणी और प्रिसिपल रजनी कामरा ने बच्चों को भागती-दौड़ती जिदगी में ध्यान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि ध्यान केवल अध्यात्म से ही नहीं, विज्ञान से भी जुड़ा है। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

chat bot
आपका साथी