कोविड सर्वे में आशा वर्करों को सही जानकारी दें : सिविल सर्जन

संवाद सूत्र फाजिल्का जिले का सेहत विभाग कोरोना बीमारी को लेकर सजगता के साथ सतर्कता के प्रय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:15 AM (IST)
कोविड सर्वे में आशा वर्करों को सही जानकारी दें : सिविल सर्जन
कोविड सर्वे में आशा वर्करों को सही जानकारी दें : सिविल सर्जन

संवाद सूत्र, फाजिल्का

जिले का सेहत विभाग कोरोना बीमारी को लेकर सजगता के साथ सतर्कता के प्रयास में लगा है। लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। आशा वर्कर गांवों से लेकर शहर की बस्तियों में सर्वे में जुटी हैं जिन्हें लोग सही जानकारी दें। इसके साथ ही गांवों में या गली में कोई बाहर से आया है तो तुरंत इसकी सूचना आशा वर्कर या कंट्रोल रूम में 1638 264105 पर दें ताकि उनकी जांच की जा सके।

सिविल सर्जन डा. कटारिया ने बताया कि लोगों में गलत धारणा बन गई है कि उनको चेक करवाने पर अस्पताल में दाखिल करना होगा जबकि ऐसा नहीं है। सिर्फ कोरोना लक्षण वाले व्यक्ति को ही बकायदा टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही आइसोलेशन में भेजने का प्रावधान है। इसके अलावा बाहर से आने वाले को 14 दिन के क्वारंटाइन करने के लिए कहा गया है। सीएचसी डब्वाला कलां के ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज दिवेश कुमार ने बताया कि आशा वर्कर 25 घरों का सर्वे कर रही हैं। उनके ब्लॉक में 180 के करीब आशा वर्कर सर्वे ड्यूटी में जुटी हैं।

chat bot
आपका साथी