साले और मामा ससुर ने दामाद को पीटा

फाजिल्का : थाना खुईखेड़ा के तहत आते क्षेत्र में लव मैरिज के डेढ़ वर्ष बाद दो मामा ससुर और साले ने दामाद की पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:57 PM (IST)
साले और मामा ससुर ने दामाद को पीटा
साले और मामा ससुर ने दामाद को पीटा

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : थाना खुईखेड़ा के तहत आते क्षेत्र में लव मैरिज के डेढ़ वर्ष बाद दो मामा ससुर और साले ने दामाद की पिटाई कर दी। आरोपितों ने रास्ता रोककर थरांग निवासी राम लाल से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद आरोपित मामा ससुर राम कुमार, मास्टर प्रेम कुमार और साले राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। राम लाल ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने लव मैरिज की थी। तभी से लड़की के परिजन उसके साथ रंजिश रखते थे। चार सितंबर को आरोपितों ने उसे घेर लिया और मिलकर पिटाई कर दी। उसकी आंख और चेहरे पर गहरे घाव हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी