27 को अबोहर में छह जगह जाम लगाएंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:55 PM (IST)
27 को अबोहर में छह जगह जाम लगाएंगे किसान
27 को अबोहर में छह जगह जाम लगाएंगे किसान

संस, अबोहर : संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान अबोहर में पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। किसान नेता व एडवोकेट इंद्रजीत बजाज ने कहा कि अबोहर में छह प्वाइंट चयनित किए गए हैं। इनमें मुख्य रोड बस स्टैंड के बाहर, मलोट रोड गोविदगढ़ टी प्वाइंट, सीतो रोड, हनुमानगढ़ रोड राजपुरा के पास, श्री गंगानगर रोड, फाजिल्का रोड, मुख्य तौर पर बंद रहेंगे। उन्होंने सभी इलाका निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए किसानों का साथ देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि बंद शांतिपूर्ण होगा। बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कई तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बंद के दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी। बंद को बैंक यूनियन, व्यापार मंडल व शहर की सभी व्यापारिक संगठनों द्वारा भी किसानों का समर्थन देने का ऐलान किया है। आढ़तियां एसोसिएशन पंजाब द्वारा का किसानों के समर्थन में ऐलान किया गया है।

अबोहर बस स्टैंड के पास जाम लगाएंगे किसान संस, अबोहर: जमहूरी किसान सभा की बैठक शनिवार को पक्का सीडफार्म में हुई, जिसमें 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को अबोहर बस स्टैंड के पास धरना लगाकर चक्का जाम किया जाएगा। बैठक में जिला प्रधान कुलवंत किरती, जिला कमेटी मैंबर जग्गा सिंह, जिला कमेटी प्रधान बलवंत सिंह, डा. गोपाल सिंह, जग्गा सिंह, हरदित सिंह, अर्जुन सिंह, गुरचरण सिंह मौजूद थे। इस मौके पर सीडफार्म पक्का की ईकाई का चयन किय गया, जिसमें अमरपाल सिंह को प्रधान, जोगिदर सिंह को उपप्रधान, गुरमेल सिंह को सचिव, बलवंत सिंह को सहायक सचिव, प्रीतम सिंह कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि आत्मा सिंह, बलजीत सिंह, अमर सिंह, सुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, छिदरपाल सिंह, दलीप सिंह को शामिल किया गया।

chat bot
आपका साथी